न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विक्की-कैटरीना की शादी में आएंगे ये खास मेहमान, सूर्यवंशी OTT पर! मालविका ने की शाहरुख की तारीफ

अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री कैटरीना कैफ दिसंबर में राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा में शादी करेंगे। हालांकि अभी तक इसकी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 13 Nov 2021 1:03:51

विक्की-कैटरीना की शादी में आएंगे ये खास मेहमान, सूर्यवंशी OTT पर! मालविका ने की शाहरुख की तारीफ

अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और अभिनेत्री कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) दिसंबर में राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा में शादी करेंगे। हालांकि अभी तक इसकी अधिकृत घोषणा नहीं की गई है। अब शादी में शिरकत करने वाले मेहमानों की लिस्ट का खुलासा हुआ है। इसमें परिवार के सदस्यों के अलावा दूल्हा-दुल्हन फिल्म इंडस्ट्री से अपने दोस्तों और सहयोगियों को भी आमंत्रित करेंगे, जिसकी जानकारी सामने आई है। कैटरीना की ओर से मां और छोटी बहन इसाबेल, जबकि विक्की के माता-पिता श्याम व वीणा कौशल के साथ उनके छोटे भाई सनी कौशल भी रोका सेरेमनी का हिस्सा बनेंगे।

जाने-माने फिल्ममेकर करण जौहर, एक्ट्रेस कियारा आडवाणी, एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा, डायरेक्टर कबीर खान और उनकी पत्नी मिनी माथुर, डायरेक्टर रोहित शेट्टी और अली अब्बास जफर को भी शादी का न्योता दिया गया है। वरुण धवन और नताशा दलाल भी शादी में शामिल हो सकते हैं। विक्की-कैटरीना ने दिवाली के दिन कबीर खान के मुंबई स्थित घर पर रोका समारोह किया था। कहा जा रहा है कि शादी का सेलिब्रेशन 7 से 9 दिसंबर के बीच होगा और दोनों सब्यसाची के आउटफिट्स पहनेंगे और शादी की रस्में अदा करेंगे।

katrina kaif,vicky kaushal,sooryavanshi movie,malvika raaj,shahrukh khan,bollywood news in hindi

सूर्यवंशी को नेटफ्लिक्स ने 100 करोड़ रुपए में खरीदा!

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फिल्म 'सूर्यवंशी' कोरोनाकाल के बाद सिनेमाघरों में रिलीज की गई पहली बड़ी फिल्म है। लोगों में इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। यह बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। सात दिन में फिल्म ने 120 करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली है। अब खबर है कि इस फिल्म के मेकर्स ने इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यानी ओवर द टॉप (ओटीटी) रिलीज के लिए नेटफ्लिक्स के साथ हाथ मिला लिए हैं और इसके लिए उन्हें बहुत बड़ी राशि भी मिल रही है। बताया जा रहा है कि इसे नेटफ्लिक्स ने 100 करोड़ रुपए में खरीदा है। सूर्यवंशी 4 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी।

मेकर्स जल्द ही ओटीटी रिलीज का ऐलान भी कर सकते हैं। कोराना महामारी के बाद सूर्यवंशी ओटीटी पर बिकने वाली सबसे महंगी फिल्म है। पहले खबर आई थी कि ये 11 दिसंबर से ओटीटी पर दिखाई जा सकती है। फिल्म की कहानी अक्षय यानी डीसीपी वीर सूर्यवंशी की है, जो आतंकवाद के खिलाफ जंग लड़ रहा है। इसी दौरान उसे एक बड़ी साजिश का पता चलता है। डायरेक्टर रोहित शेट्टी की इस फिल्म में भी एक्शन, ड्रामा और उड़ती हुई गाड़ियों के साथ हेलीकॉप्टर पर भी एक्शन सीन हैं।

katrina kaif,vicky kaushal,sooryavanshi movie,malvika raaj,shahrukh khan,bollywood news in hindi

कभी खुशी कभी गम फिल्म में थीं मालविका राज

सुपरहिट फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' (K3G) में मालविका राज ने करीना कपूर के बचपन का किरदार निभाकर सबका दिल जीत लिया था। अब जल्द ही जी5 की ओरिजनल फिल्म 'स्क्वाड' से लीड एक्ट्रेस के तौर पर शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। मालविका ने कभी खुशी कभी गम के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं उस वक्त बहुत छोटी थी। मुझे उस वक्त पता भी नहीं था कि कितना अमेजिंग एक्सपीरियंस होता है शाहरुख खान, काजोल, अमिताभ बच्चन जैसे एक्टर्स के साथ काम करना।

उन लोगों का बड़ा पॉजिटिव व्यवहार था कि कोई भी सेट में स्मार्ट नहीं है, सब बराबर है। मुझे याद है कि एक बार हम सब सेट पर साथ में लंच करने के लिए बैठे थे, वहां शाहरुख सर भी थे। मैं आई तो वे खाना छोड़ खड़े हो गए और मुझसे मिलने आ गए। उस चीज ने मुझे बहुत सेंटी कर दिया था, इसीलिए वो पल मुझे आज तक याद है। बता दें स्क्वाड में मालविका के साथ मशहूर एक्टर डैनी डेन्जोंगपा के बेटे रिनजिंग भी डेब्यू कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर