न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कैटरीना कैफ ने अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी से शेयर की ये प्यारी तस्वीरें, लिखा-16 साल पहले जब हम पहली बार मिले थे…

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (41) को लेकर फैंस में एक अलग ही प्रकार का क्रेज दिखता है। कैटरीना करीब दो दशक से लोगों के दिलों पर राज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 08 Mar 2025 11:09:59

कैटरीना कैफ ने अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी से शेयर की ये प्यारी तस्वीरें, लिखा-16 साल पहले जब हम पहली बार मिले थे…

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (41) को लेकर फैंस में एक अलग ही प्रकार का क्रेज दिखता है। कैटरीना करीब दो दशक से लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। उनकी फिल्में तो सुर्खियां बटोरती ही हैं, साथ ही निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चाएं चलती रहती हैं। कैटरीना ने साल 2021 के अंत में एक्टर विक्की कौशल के साथ शादी की थी। हाल ही कैटरीना अपनी फ्रेंड की शादी के फंक्शन में ‘ससुराल गेंदा फूल’ और ‘सूरज की बाहों में’ गाने पर डांस करती नजर आईं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।

इसमें कैटरीना बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अब शुक्रवार (7 मार्च) को कैटरीना ने अपनी सबसे अच्छी दोस्त करिश्मा कोहली की शादी की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। पहली तस्वीर में वह दुल्हन और अपनी बहन ईसाबेल कैफ के साथ-साथ मिनी माथुर सहित बाकी ब्राइड्समेड्स संग फूलों से सजे झूले में बैठी हुई हैं। वहीं कैटरीना ने दूल्हा-दुल्हन की भी एक खुशनुमा तस्वीर पोस्ट की है। आखिरी स्लाइड में कैटरीना और ईसाबेल की एक शानदार फोटो देखने को मिलती है।

कैटरीना इस खास मौके पर आइस ब्लू लहंगा पहने बहुत सुंदर लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को इयररिंग्स, रिंग्स और ब्रेसलेट्स से पूरा किया। उन्होंने अपने मेकअप और खुले बालों से लुक में चार चांद लगा दिया। कैटरीना ने उसके लिए एक दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा।

आप हमेशा अच्छे और बुरे समय में मेरे साथ रही हैं : कैटरीना

कैटरीना ने लिखा, “मेरी सबसे अच्छी दोस्त की शादी, @karishmakohli आप जैसा कोई नहीं है, 16 साल पहले जब हम पहली बार मिले थे, तब से आपकी खुशी और पागलपन ने मेरा ध्यान खींचा और तब से मैंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आप हमेशा अच्छे और बुरे समय में मेरे साथ रही हैं, चाहे कुछ भी हो, आप हमेशा मेरे लिए मौजूद रहती हैं, चाहे आपकी खुद की जिंदगी में कुछ भी हो रहा हो।

आप वास्तव में एक रत्न हैं और आपकी आत्मा सबसे दयालु, सबसे उदार और साहसी है। मेरी सवारी या जीवन के लिए मरना? मैं तुम्हारे और मिखाइल के लिए खुश हूं, उसके रूप में तुम्हें अब तक का सबसे अद्भुत जीवनसाथी मिला है। मैं तुम दोनों के लिए बहुत उत्साहित हूं, तुम्हारा साथ हमेशा के लिए अब शुरू होता है?” कैटरीना के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म पिछले साल आई ‘मेरी क्रिसमस’ थी।

इसमें उनके हीरो साउथ इंडियन स्टार विजय सेतुपति थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर पाई। इससे पहले उनकी फिल्म ‘टाइगर 3’ साल 2023 की दिवाली पर रिलीज हुई थी। इसमें उनके फेवरेट जोड़ीदार सलमान खान थे। कैटरीना की अगली फिल्म ‘जी ले जरा’ है, जिसमें उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट भी होंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
राज्यसभा में फिर हंगामा, सोमवार तक स्थगित हुई कार्यवाही; शिवराज सिंह चौहान का विपक्ष पर तीखा हमला
राज्यसभा में फिर हंगामा, सोमवार तक स्थगित हुई कार्यवाही; शिवराज सिंह चौहान का विपक्ष पर तीखा हमला
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी