एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने अपने डिफरेंट मूड्स को पेश किया है। दो फोटो में कैटरीना दिल खोलकर हंस रही हैं तो दो फोटो में थोड़ी संजीदा नजर आ रही हैं। कैटरीना ने इन फोटो को शेयर करते हुए लिखा है, 'मूड्स...'। कैटरीना की यह फोटो जैसे ही इंस्टाग्राम पर आई फैंस के लाइक्स की बौछार शुरू हो गई। इस फोटो को अभी तक 14 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इससे कैटरीना की लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।














