न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'सर्प संस्कार' पूजा में शामिल हुईं कैटरीना कैफ, नाग देवता के प्रायश्चित के लिए होता है यह विशेष अनुष्ठान

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने कर्नाटक के कुक्के श्री सुब्रह्मण्य मंदिर में 'सर्प संस्कार' पूजा में भाग लिया, जो नाग देवता के प्रायश्चित के लिए की जाती है। जानें पूरी जानकारी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 12 Mar 2025 10:00:25

'सर्प संस्कार' पूजा में शामिल हुईं कैटरीना कैफ, नाग देवता के प्रायश्चित के लिए होता है यह विशेष अनुष्ठान

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ हाल ही में कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में स्थित कुक्के श्री सुब्रह्मण्य मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचीं। उन्होंने यहां दो दिवसीय ‘सर्प संस्कार’ पूजा में भाग लिया, जो मंगलवार को शुरू होकर बुधवार दोपहर संपन्न हुई।

सर्प संस्कार पूजा का विशेष महत्व

मंदिर प्रशासन के अनुसार, कैटरीना कैफ अपने कुछ करीबी दोस्तों के साथ मंदिर पहुंचीं और उन्होंने पूरी श्रद्धा के साथ इस विशेष पूजा को सम्पन्न किया। यह पूजा प्रायश्चित स्वरूप की जाती है, जब किसी की संपत्ति या पूर्वजों द्वारा सर्प यानी नाग देवता को नुकसान पहुंचाने का दोष माना जाता है।

दो दिनों तक चला धार्मिक अनुष्ठान

यह पूजा दो चरणों में संपन्न हुई और प्रतिदिन चार से पांच घंटे तक चली। कैटरीना ने मंगलवार और बुधवार को विधिवत पूजा में हिस्सा लिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, वे मंदिर के वीआईपी गेस्ट हाउस में ठहरी थीं और बुधवार दोपहर तक पूजा पूरी हो गई।

धार्मिक स्थलों की यात्रा में रुचि ले रही हैं कैटरीना

पिछले कुछ समय से कैटरीना कैफ आध्यात्मिक स्थलों का दौरा कर रही हैं। इससे पहले उन्होंने शिरडी के साईं बाबा मंदिर और महाकुंभ में भी दर्शन किए थे। अब वे कर्नाटक के इस प्रसिद्ध मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचीं। फिल्मों से ब्रेक लेने के बाद वे आध्यात्मिक गतिविधियों में अधिक सक्रिय दिखाई दे रही हैं।

मंदिर से निकलते समय कैटरीना कैफ ने ढका अपना चेहरा

दोपहर की पूजा और अन्नदानम में भाग लेने के बाद कैटरीना कैफ अपने होटल लौट गईं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी और मंदिर परिसर से बाहर निकलते समय अपने चेहरे को दुपट्टे से ढक लिया।

विक्की कौशल संग चार साल पहले हुई थी शादी

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सवाई माधोपुर में शादी रचाई थी। हाल ही में कैटरीना की प्रेग्नेंसी को लेकर कई अफवाहें सामने आई थीं। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हुए, जिनमें दावा किया जा रहा था कि उनका बेबी बंप नजर आ रहा है। हालांकि, ये सभी खबरें गलत साबित हुईं, और साफ हुआ कि वे प्रेग्नेंट नहीं हैं।

फिल्मों से बना रखी है दूरी

कैटरीना कैफ की आखिरी फिल्म मेरी क्रिसमस थी, जिसमें उन्होंने विजय सेतुपति के साथ काम किया था। पिछले कुछ समय से वे फिल्मों से दूर हैं और आध्यात्मिक स्थलों का दौरा कर रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड