Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रेग्नेंसी की अफवाहों के बीच बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं कैटरीना कैफ, तस्वीर हुई वायरल, फैंस दे रहे जमकर बधाइयां

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल की जोड़ी पर लोग बेइंतेहा प्यार लुटाते हैं। हाल ही कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा गया कि कैटरीना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 20 Sep 2025 11:35:06

प्रेग्नेंसी की अफवाहों के बीच बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं कैटरीना कैफ, तस्वीर हुई वायरल, फैंस दे रहे जमकर बधाइयां

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल की जोड़ी पर लोग बेइंतेहा प्यार लुटाते हैं। हाल ही कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा गया कि कैटरीना जल्द ही मां बनने वाली हैं यानी उनकी जिंदगी में सबसे बड़ी खुशी आने को है। हालांकि कपल ने अभी तक न तो प्रेग्नेंसी की खबर को कंफर्म किया है और न ही खारिज किया है। हाल ही शाहरुख खान के बेटे आर्यन की वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के प्रीमियर पर विक्की अकेले ही पहुंचे थे।

इसके बाद कैटरीना के प्रेग्नेंट होने की अफवाहें और तेज हो गईं। इन सबके बीच अब कैटरीना की बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीर रेडिट पर जमकर वायरल हो रही है। कैटरीना की सोशल मीडिया पर जो फोटो सामने आई, उसमें वह मैरून गाउन में पोज देती हुई नजर आ रही हैं। साथ ही वह अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट कर रही हैं।

हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि कैटरीना मैटरनिटी फोटोशूट की शूटिंग कर रही थीं या यह तस्वीर किसी एड की है। इस बीच यूजर्स ने कैटरीना को बधाई देना शुरू कर दिया है। एक फैन ने लिखा, “उनके लिए बहुत खुश हूं...बधाई!” दूसरे ने लिखा, “मेरे अंदर का 14 साल का फैन चीख रहा है। बधाई हो।” तीसरे ने लिखा, “एक पल के लिए तो मुझे लगा कि ये प्रेग्नेंट करीना की याद दिला रहा है लेकिन वाह!! बधाई हो।”
katrina kaif,actress katrina kaif,vicky kaushal,actor vicky kaushal,katrina vicky,katrina baby bump,katrina pregnancy,katrina fans,merry christmas,chhaava साल 2021 के अंत में हुई थी कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी

बता दें कैटरीना की प्रेग्नेंसी को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही हैं। कैटरीना न तो किसी फिल्म में नजर आ रही हैं और न ही उनके किसी प्रोजेक्ट की शूटिंग की खबर है। कुछ समय पहले मुंबई के एक फेरी पोर्ट पर कैटरीना और विक्की का एक वीडियो वायरल हुआ था। ओवरसाइज्ड व्हाइट शर्ट और बैगी पैंट पहने कैटरीना के कैजुअल आउटफिट और संभलकर चलने के अंदाज से उनके प्रेग्नेंट होने के कयास शुरू हो गए थे। उसके बाद एक वायरल पोस्ट में दावा किया गया कि विक्की और कैटरीना अक्टूबर या नवंबर में अपने पहले बच्चे का स्वागत कर सकते हैं।

इन सबके बीच फैंस बेसब्री से इस कपल की जिंदगी में नन्हे-मुन्ने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि विक्की और कैटरीना की शादी 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सवाई माधोपुर में सिक्स सेंसेज फोर्ट में हुई थी। दोनों ने शादी से पहले अपने रिलेशनशिप की किसी को भनक तक नहीं लगने दी। कैटरीना के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म साल 2024 में आई ‘मैरी क्रिसमस’ थी। दूसरी ओर, विक्की इसी साल ‘छावा’ में नजर आए थे, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका