बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) इन दिनों 'टाइगर 3' की शूटिंग को अंजाम देने के लिए ऑस्ट्रिया में हैं। टाइगर फ्रेंचाइजी कैटरीना कैफ और सलमान खान की हिट फ्रेंचाइजी है लेकिन इस बीच उनकी हमशक्ल की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। कैटरीना कैफ की इस हमशक्ल का नाम अलिना राय है। अलिना ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर खुद को एक्टर बताया है और उनके 2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। लेकिन उनको देखने पर कोई भी धोखा खा सकता है कि यह कैटरीना कैफ हैं या फिर उनकी हमशक्ल। इस तरह अलिना राय इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। अलिना राय के कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है।














