न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विक्की-कैटरीना ने मैगजीन को बेचे वेडिंग फोटो के राइट्स! सवाई माधोपुर में 7 से 10 दिसंबर तक शादी समारोह

हिंदुस्तानियों में शुरू से ही फिल्मी दुनिया को लेकर काफी क्रेज रहा है। वे फिल्म स्टार्स से जुड़ी हुई किसी भी चीज को लेकर अपनापन सा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 03 Dec 2021 2:21:08

विक्की-कैटरीना ने मैगजीन को बेचे वेडिंग फोटो के राइट्स! सवाई माधोपुर में 7 से 10 दिसंबर तक शादी समारोह

हिंदुस्तानियों में शुरू से ही फिल्मी दुनिया को लेकर काफी क्रेज रहा है। वे फिल्म स्टार्स से जुड़ी हुई किसी भी चीज को लेकर अपनापन सा महसूस करते हैं। अब तक कितने ही हीरो-हीरोईन विवाह बंधन में बंध चुके हैं। फैंस का इनसे दिल का रिश्ता है। इन दिनों एक और स्टार कपल को लेकर खूब खबरें सामने आ रही हैं। दरअसल कहा जा रहा है कि खूबसूरत एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और शानदार एक्टर विक्की कौशल की शादी होने वाली है।

अभी तक दोनों ही पक्षों ने इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन 9 दिसंबर मैरिज डेट बताई जा रही है। हालांकि फैंस अपने पसंदीदा कलाकारों को तुरंत दूल्हा-दुल्हन के रूप में नहीं देख पाएंगे। खबरों की मानें तो विक्की-कैटरीना ने अपनी वेडिंग फोटो के राइट्स एक इंटरनेशनल मैगजीन को बेच दिए हैं। उनकी टीम भी जल्द ही मैगजीन के इंडियन एडिशन के साथ डील फाइनल कर सकती है, जिसके लिए विक-कैट को मोटी रकम भी मिलेगी।

katrina kaif,vicky kaushal,katrina vicky,katrina vicky marriage,sawai madhopur,bollywood news in hindi

शादी में नो फोन पॉलिसी, मेहमान करेंगे एनडीए पर साइन

दोनों ने शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए नो फोन पॉलिसी रखी हैं। वे आगंतुकों से नॉन डिस्क्लोजर एग्रीमेंट (एनडीए) पर साइन करवाएंगे, ताकि वो शादी की तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर लीक नहीं कर पाए। कॉन्ट्रेक्ट में ये भी लिखा होगा कि कोई भी मेहमान शादी से जुड़ा वीडियो, वेडिंग वेन्यू से जुड़ी डिटेल आदि सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करेगा। साथ ही उनके मोबाइल का यूज करने पर भी पाबंदी होगी।

अगर सोशल मीडिया पर शादी की कोई फोटो सामने आती है तो कपल उसे खुद शेयर करेगा। इससे पहले एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी पिपुल मैगजीन को 25 लाख अमेरिकी डॉलर में निक जोनास के साथ अपनी वेडिंग तस्वीरों के राइट्स बेच चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने राइट्स हैलो मैगजीन को भी बेचे थे। एक्ट्रेस सोनम कपूर और प्रीति जिंटा भी ऐसा कर चुकी हैं। हालांकि सोनम ने तस्वीरें शेयर करने पर बैन नहीं लगाया था।

katrina kaif,vicky kaushal,katrina vicky,katrina vicky marriage,sawai madhopur,bollywood news in hindi

सवाई माधोपुर जिला कलेक्टर ने दी जानकारी, 120 मेहमान होंगे शादी में शामिल

इस बीच, राजस्थान में सवाई माधोपुर के जिला कलेक्टर राजेंद्र किशन ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि शादी के 4 दिन का प्रोग्राम प्रशासन को प्राप्त हुआ है। 7 से लेकर 10 दिसंबर तक कार्यक्रम होने हैं। इसमें आधिकारिक रूप से 120 मेहमानों की आने की सूचना प्रशासन को दी गई है। ओमिक्रोन को लेकर भी जिला प्रशासन द्वारा पूरी तरह से व्यवस्थाओं को माकूल किया गया है।

सभी लोग डबल डोज वैक्सीनेटेड होंगे और ओमिक्रोन कोविड-19 को लेकर किसी तरह की कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। इससे पहले कलेक्टर के ऑफिस की एक चिट्ठी सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें साफ लिखा है कि 9 दिसंबर को विक्की-कैटरीना की शादी है। दोनों कोर्ट मैरिज भी करेंगे। वे शादी को स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत रजिस्टर्ड भी करवाने जा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो