इन दिनों कोई भी बड़ी हस्ती सोशल मीडिया के बिना नहीं रह सकती। इसके माध्यम से वे अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी इस प्लेटफॉर्म का खूब इस्तेमाल करती हैं। बार्बी गर्ल के नाम से मशहूर कैटरीना अक्सर अपने फोटो और वीडियो शेयर करती नजर आ जाती हैं। हाल ही में कैटरीना ने इंस्टाग्राम पर फोटोशूट का BTS वीडियो डाला है। इसमें कैटरीना ने अपने कई वीडियो और फोटो यूज किए हैं, जिनमें वे अलग-अलग आउटफिट में दिख रही हैं। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। उनके एक फैन ने लिखा है 'this is amazing', वहीं दूसरे फैन ने लिखा 'ब्यूटीफुल'।














