न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कैटरीना बोलीं अक्षय के साथ है बहुत पुराना रिश्ता! अर्जुन कपूर को आया गुस्सा, ‘कैश’ का ट्रेलर रिलीज

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ रविवार को 'द कपिल शर्मा शो' में अपनी फिल्म 'सूर्यवंशी' को प्रमोट करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 08 Nov 2021 8:42:15

कैटरीना बोलीं अक्षय के साथ है बहुत पुराना रिश्ता! अर्जुन कपूर को आया गुस्सा, ‘कैश’ का ट्रेलर रिलीज

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) रविवार को 'द कपिल शर्मा शो' में अपनी फिल्म 'सूर्यवंशी' को प्रमोट करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कलाकारों के साथ खूब मस्ती की। अक्षय ने स्वेट शर्ट और ट्राउजर तथा कैटरीना बेहद खूबसूरत व्हाइट एंड ब्लू कलर का लहंगा पहना था। कैटरीना ने मजाक में कहा कि अक्षय 'घर का पायजामा' पहनकर आए हैं। इस पर अक्षय बोले कपिल का शो उनका घर है, इसलिए वे पायजामा पहनकर आए हैं। कैटरीना नई हैं इसलिए वे दुल्हन की तरह सजकर आई हैं। इस पर कपिल ने दोनों की ट्यूनिंग को लेकर खुशी जताई। तब कैटरीना ने कहा कि वह और अक्षय कई सालों से एक-दूसरे को जानते हैं और ऐसे बातें कर सकते हैं। हमारा रिश्ता बहुत पुराना है।

इस पर अक्षय ने चौंकते हुए कहा कि ऐसे मत बोल, ऐसे मत बोल हमारे रिश्ते पुराने हैं। इस दौरान एक पल ऐसा भी आया जब कैटरीना ने अक्षय के पैर छुए। अक्षय ने कैटरीना की टांग खींचते हुए कहा कि आप लोगों ने एक बात नोट की होगी कैटरीना जैसे ही शो में आईं उन्होंने सभी को हैलो बोला, मुझसे मिली ही नहीं, ये है सीनियर्स की इज्जत। अक्षय के ताने को सुनते ही कैटरीना उनकी तरफ बढ़ती हैं और उनसे माफी मांगती हैं। कैटरीना उनके पैर छूने की कोशिश करती हैं, लेकिन अक्षय तुरंत कैटरीना को रोक देते हैं।

katrina kaif,Akshay Kumar,the kapil sharma show,arjun kapoor,cash movie,bollywood news in hindi

अर्जुन कपूर ने इंस्टा स्टोरी पर जाहिर की अपनी भावनाएं

एक्टर अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे अपनी लेटेस्ट पोस्ट को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर लिखा, ‘हां, सेट पर मुझे बहुत गुस्सा आया था, लेकिन मेरे पास सब कुछ था और मेरा मतलब है कि ऐसा करने का हर अधिकार था। इरिटेशन बहुत है, अभी मूड नहीं है समझने का...कल पता चल जाएगा!!! हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि यह किस प्रोडक्शन का सेट है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अर्जुन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म कुट्टी को लेकर बिजी हैं। इसके अलावा वे एकता कपूर की फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में दिखेंगे, जिसमें उनके साथ एक्टर जॉन अब्राहम, दिशा पटानी और तारा सुतारिया भी हैं। अर्जुन की पिछली फिल्म भूत पुलिस थी। अर्जुन ने हाल ही में मलाइका अरोड़ा के साथ एक फोटो शेयर की थी। फोटो अनिल कपूर के घर पर हुई दिवाली पार्टी की थी।

katrina kaif,Akshay Kumar,the kapil sharma show,arjun kapoor,cash movie,bollywood news in hindi

नोटबंदी पर आधारित है कैश फिल्म, अमोल पाराशर हैं हीरो

डिजनी प्लस हॉटस्टार की फिल्म कैश का ट्रेलर सोमवार को रिलीज कर दिया गया है। इसमें वर्ष 2016 में भारत सरकार द्वारा उठाए गए नोटबंदी के कदम की काल्पनिक कहानी को दिखाया गया है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक्टर अमोल पाराशर का कोई भी स्टार्टअप नहीं चलता है। अचानक एक दिन नोटबंदी हो जाती है तो उस समय अमोल को नोटों को एक्सचेंज करने का आइडिया आता है जिसे लेकर वे स्टार्टअप शुरू करते हैं। इसके बाद कई परेशानियां आती हैं और फिर समस्या कॉमेडी में बदल जाती है। इसमें गुलशन ग्रोवर भी हैं जो काले धन को सफेद करवाना चाहते हैं। फिल्म का निर्देशन ऋषभ सेठ ने किया है। प्रोड्यूसर विशेष भट्ट हैं। फिल्म 19 नवंबर को ओटीटी प्लेटफार्म डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर