करवाचौथ सेलिब्रेशन 2025: अपारशक्ति खुराना और अंगद बेदी ने पत्नी के पैर छूकर जीता दिल, वायरल हुईं तस्वीरें
करवाचौथ 2025 पर अपारशक्ति खुराना और अंगद बेदी ने अपनी पत्नियों के पैर छूकर फैंस का दिल जीत लिया। नेहा धूपिया और दोनों कपल की ट्रेडिशनल तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जानें अपारशक्ति खुराना की फिल्मों और फैमिली बॉन्डिंग के बारे में।
Posts by : Kratika Maheshwari |
Updated on: Fri, 10 Oct 2025 2:08:47
बॉलीवुड में करवाचौथ का त्योहार इस बार भी पूरे उत्साह और पारंपरिक रंग में डूबा नजर आया। कई सितारों ने इस मौके पर अपने फैंस के साथ खूबसूरत तस्वीरें और खास पल साझा किए। इन्हीं में से एक रहे एक्टर अपारशक्ति खुराना, जिन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर करवाचौथ की झलकियां शेयर कर सोशल मीडिया पर धूम मचा दी।
अपारशक्ति और अंगद का अनोखा अंदाज़
अपारशक्ति खुराना ने करवाचौथ की जो तस्वीरें साझा कीं, उनमें वह अपनी पत्नी के साथ-साथ अपने करीबी दोस्त अंगद बेदी और उनकी पत्नी नेहा धूपिया के साथ नजर आए। इन तस्वीरों में एक दिलचस्प झलक देखने को मिली — अपारशक्ति और अंगद अपनी-अपनी पत्नियों के पैर छूते नजर आए। एक तस्वीर में तो दोनों अभिनेता मज़ाकिया अंदाज़ में पत्नियों के पैरों के पास लेटे हुए दिखे। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं और फैंस दोनों कपल्स की प्यारी बॉन्डिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।