न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करवा चौथ : कंगना ने यादों को शेयर कर दी यह नसीहत, ये हैं ईशा की भावनाएं, अमिताभ-शिल्पा ने...

एक्ट्रेस कंगना रनौत की पिछली फिल्म तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री व एक्ट्रेस जे. जयललिता की जीवनी पर आधारित थलाइवी थी। इसके लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 24 Oct 2021 5:40:02

करवा चौथ : कंगना ने यादों को शेयर कर दी यह नसीहत, ये हैं ईशा की भावनाएं, अमिताभ-शिल्पा ने...

एक्ट्रेस कंगना रनौत की पिछली फिल्म तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री व एक्ट्रेस जे. जयललिता की जीवनी पर आधारित थलाइवी थी। इसके लिए कंगना ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। कंगना अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। कंगना ने आज करवा चौथ के मौके पर इसको लेकर बचपन की यादों को शेयर करते हुए उन लोगों को नसीहत दी जो इस व्रत का मजाक उड़ाते हैं।

कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, “बड़ी होकर मैंने अपनी दादी, मां, चाची और आस-पास की सभी महिलाओं को करवा चौथ का व्रत करते देखा है। वे मेहंदी लगाती, नेलपेंट लगाती, गाने गाती, दुल्हनों की तरह सजती, घर का पूरा माहौल बदल जाता, घर के मर्द मजाक उड़ाते कि उनके भगवान अब तक भूखे हैं क्योंकि वो अब तक किचन में नहीं गईं। मुझे वो सब दिन बहुत याद आते हैं, इस व्रत को करने वाली सभी महिलाओं को करवा चौथ की शुभकामनाएं और जो नहीं करते हैं वो उनका मजाक न उड़ाएं।

करवा चौथ की बहुत सारी चीजे मुझे पसंद हैं। पहली बात ये कि एक महिला के तौर पर आप चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हो जाए लेकिन आपको इस दिन अपने खास दिन को फिर से जीने का मौका मिलता है जब वो दुल्हन की तरह सजती हैं। दूसरा, चाहे सालभर आप कितना भी लड़े, लेकिन महत्ता कम नहीं, वो उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। तीसरी बात ये कि महिलाएं उस दिन काम नहीं करती और पुरुषों को उनकी जरुरत का एहसास होता है। और जब महिलाएं चांद निकलने का इंतजार करती हैं तो पुरुषों को इसकी ज्यादा चिंता होने लगती हैं। मेरे घर में मैंने पुरुषों का ये तनाव देखा है। वो बार-बार छत से ऊपर-नीचे भागते हैं और आखिरी बात ये कि स्कूल से छुट्टी मिली, नेल पॉलिश, लिपस्टिक लगाई और पापा के खाने का मजा लिया, ये दिन पुरानी यादों से भरा है।”

ईशा देओल ने मेकअप लुक शेयर कर लिखी ये बातें

एक्ट्रेस ईशा देओल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हाल ही में उन्होंने नवरात्रि के अवसर पर देवी के नौ रूप दिखाते हुए डांस वीडियो शेयर किया था। अब उन्होंने करवा चौथ के मौके पर अपनी एक फोटो शेयर की है। उन्होंने मेकअप लुक दिखाया है। उन्होंने कैप्शन लिखा, 'लाली देखन मैं गई, मैं भी हो गई लाल...' ईशा ने फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड की है। ईशा ने लिखा, 'करवा चौथ में आपके सिर पर सिंदूर या व्रत या परंपरा से कहीं अधिक है; मेरे लिए, यह प्रेम, भावना, त्याग और निस्वार्थता की भावना है जिसे मैं मनाती और संजोती हूं।

यह मुझे किसी के द्वारा प्यार किए जाने और उस प्यार को साझा करने के लिए मेरे जीवन में किसी विशेष के होने का एहसास कराता है। हालांकि मैं उपवास और बाद में दावत देने की रस्म का पालन करती हूं, मैं उपवास या उपवास में विश्वास करती हूं, यह सब 'साथ' और इस 'साथ' के उत्सव के बारे में है जो सबसे अधिक मायने रखता है। यह आपके लिए क्या है? करवा चौथ की शुभकामनाएं!' आपको बता दें कि धर्मेन्द्र व हेमा मालिनी की बेटी ईशा ने साल 2002 में 'कोई मेरे दिल से पूछे' फिल्म से करियर की शुरुआत की थी।

अमिताभ ने शेयर की जया के साथ इस फिल्म की फोटो

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने करवा चौथ के मौके पर अपनी पत्नी जया बच्चन संग एक स्पेशल फोटो शेयर किया है। फोटो में अमिताभ और जया एक-दूसरे को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। बिग बी ने लिखा-करवा चौथ की अनेक-अनेक शुभकामनाएं। सब कुशल मंगल हो। अमिताभ ने जो फोटो शेयर किया है, वो साल 2001 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के एक सीन का है, लेकिन फिल्टर का इस्तेमाल करके फोटो को स्केच में बदल दिया गया है। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी पति राज कुंद्रा के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है।

शिल्पा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सरगी की फोटो साझा की है। अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने वीडियो शेयर करते हुए चुटिले अंदाज में कहा कि नमस्ते दोस्तों आजकल दुनिया में वैसे ही बेहद अजीबोगरीब चीजें हो रही हैं। आज हम पति एवं पत्नी करवा चौथ सेलिब्रेट कर रहे हैं। आप सभी को करवा चौथ की ढेर सारी शुभकामनाएं। पूर्व मिस यूनिवर्स व एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की भाभी चारू असोपा ने भी करवा चौथ की बधाइयां दी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर