न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करवा चौथ : गोविंदा ने पत्नी को दिया कार का उपहार, जानें-टीवी और फिल्मी सितारों ने कैसे किया सेलिब्रेट

बॉलीवुड में कॉमेडी और डांस के मास्टर माने जाने वाले गोविंदा ने रविवार (24 अक्टूबर) को करवा चौथ के मौके पर पत्नी सुनीता आहूजा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 25 Oct 2021 3:04:17

करवा चौथ : गोविंदा ने पत्नी को दिया कार का उपहार, जानें-टीवी और फिल्मी सितारों ने कैसे किया सेलिब्रेट

बॉलीवुड में कॉमेडी और डांस के मास्टर माने जाने वाले गोविंदा ने रविवार (24 अक्टूबर) को करवा चौथ के मौके पर पत्नी सुनीता आहूजा को महंगी कार बीएमडब्ल्यू गिफ्ट दी है। गोविंदा ने इंस्टाग्राम पर फैंस के लिए दो फोटो शेयर की है। एक फोटो में वे सुनीता के साथ नजर आ रहे हैं जबकि दूसरी फोटो में वे कार गिफ्ट करते दिख रहे हैं। गोविंदा ने साथ ही सुनीता के लिए प्यार का इजहार करते हुए लिखा, ‘मेरी बेस्ट फ्रेंड, मेरे प्यार और मेरे दो खूबसूरत बच्चों की मां के लिए। हैप्पी करवा चौथ। आई लव यू।

तुम्हारे लिए मेरे प्यार को आंका नहीं जा सकता। पर आज के लिए इस छोटे गिफ्ट से नाप लेना। ईश्वर तुम्हें इस दुनिया की सारी खुशियां दे। लव यू माई सोना।' आपको बता दें कि गोविंदा और सुनीता की शादी 1987 में हुई थी। उनके बेटी टीना और बेटा यशवर्धन है। 57 वर्षीय गोविंदा ने सबसे पहले तन बदन फिल्म में काम किया था, लेकिन पहली रिलीज मूवी 1986 में आई इल्जाम थी।

अनिल कपूर के घर जमा हुए सितारे, कपिल-गिन्नी...

फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी सेलेब्रिटीज ने धूमधाम के साथ करवा चौथ का जश्न मनाया। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस को भी अपडेट किया है। अनिल कपूर के घर हर साल की तरह इस साल भी करवा चौथ धूमधाम से मनाया गया। अनिल की पत्नी सुनीता कपूर के साथ एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे, शजा मोरानी, शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत, रीमा जैन, अनीशा मल्होत्रा सहित अन्य सेलेब्स शामिल हुए। कॉमेडियन कपिल शर्मा ने पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ कई फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। पहले गिन्नी ने चांद की पूजा की और फिर पति की आरती उतारी। इसके बाद कपिल ने पत्नी को गले लगाकर किस किया।

इन स्टार्स की थी पहली करवा चौथ

एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल की यह पहली करवा चौथ थी। वरुण ने सेलिब्रेशन के फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। इनमें नताशा छन्नी से पति को देखती नजर आ रही हैं। दोनों सिम्पल लुक में नजर आए। सोनाली बेंद्रे ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो शेयर की है। वे ऑरेंज सूट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

यामी गौतम की यह पहली करवा चौथ है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की। इनमें वे मांग में सिंदूर, लाल लिपस्टिक और मंगलसूत्र पहने बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार और सिंगर राहुल वैद्य का भी यह पहला करवा चौथ सेलिब्रेशन था। इस दौरान दिशा लाल साड़ी और बैकलेस ब्लाउज पहने काफी सुंदर दिखी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई फोटो डाली है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर