न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सूर्या के 50वें जन्मदिन पर ‘करुप्पु’ फिल्म का टीजर जारी, आर माधवन ने इस अंदाज में किया बर्थडे विश

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार सूर्या का आज बुधवार (23 जुलाई) को 50वां जन्मदिन है। फैंस और इंडस्ट्री के लोग सूर्या को सोशल मीडिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 23 Jul 2025 8:04:50

2 News : सूर्या के 50वें जन्मदिन पर ‘करुप्पु’ फिल्म का टीजर जारी, आर माधवन ने इस अंदाज में किया बर्थडे विश

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार सूर्या का आज बुधवार (23 जुलाई) को 50वां जन्मदिन है। फैंस और इंडस्ट्री के लोग सूर्या को सोशल मीडिया के माध्यम से जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस मौके पर उनकी मच अवेटेड फिल्म ‘करुप्पु’ के निर्माताओं ने धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया है। इममें सूर्या जमकर मारधाड़ करते नजर आए। ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स के बैनर तले तैयार एक्शन थ्रिलर फिल्म के डायरेक्टर आरजे बालाजी हैं। प्रोडक्शन हाउस ने एक्स (ट्विटर) पर टीजर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, “सूर्या सर के इस खास दिन पर हम 'करुप्पु’ का शानदार टीजर पेश करते हुए बेहद उत्साहित हैं।”

टीजर देख सूर्या के किरदार के बारे में अंदाजा मिल जाता है। टीजर में दिखाया गया है कि ‘करुप्पु’ देवता की पूजा मिर्च पाउडर से की जा रही है। साथ ही एक आवाज सुनाई देती है, “यह कोई शांत देवता नहीं है जिनकी पूजा शांति से की जाए। अगर आप सच्ची श्रद्धा से मिर्च चढ़ाते हैं, तो यह तुरंत न्याय देने वाले उग्र देवता हैं।” इसके बाद सूर्या के किरदार ‘सारावनन’ से दर्शकों का परिचय होता है, जिसे ‘करुप्पु’ के नाम से भी जाना जाता है। फिल्म में वह एक वकील बने हैं। टीजर में कई एक्शन सीन हैं।

सूर्या कई दमदार डायलॉग बोलते नजर आते हैं। फिल्म में सूर्या के साथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन मुख्य भूमिका में हैं। तृषा इससे पहले सूर्या के साथ साल 2005 में आई फिल्म ‘आरु’ में काम चुकी हैं। फिल्म में इंद्रस, शिवदा, स्वासिका, योगी बाबू, नटराजन सुब्रमण्यम के भी अहम रोल हैं। संगीत म्यूजिक डायरेक्टर साई अभ्यंकर ने दिया है। सिनेमैटोग्राफी जीके विष्णु ने की है, संपादन आर. कलाइवानन और स्टंट कोरियोग्राफी विक्रम मोर ने की है, जबकि कला निर्देशन अरुण वेंजरमूडु का है। फिल्म दीपावली पर रिलीज हो सकती है।

suriya,south indian star suriya,karuppu,karuppu movie,suriya 50th birthday,r madhavan,jyothika,suriya jyothika

आर माधवन ने इंस्टा स्टोरी पर सूर्या और उनकी पत्नी की फोटो शेयर कर लिखा…

सूर्या के जन्मदिन पर उनकी पत्नी ज्योतिका ने एक खास पार्टी रखी, जिसमें उनके दोस्त भी शामिल हुए। इस पार्टी में स्टार आर माधवन भी शरीक हुए। माधवन ने ज्योतिका व सूर्या तस्वीर साझा कर अभिनेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं। माधवन ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है। माधवन ने सूर्या की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। इस तस्वीर में सूर्या अपनी पत्नी के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए माधवन ने लिखा, “मेरे प्यारे भाई आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। प्रार्थना करता हूं कि अगले पचास साल और भी असाधारण और शानदार हों।”

माधवन ने जो तस्वीर साझा की है, उसमें सूर्या एक प्रिंटेड शर्ट और हैप्पी बर्थडे लिखे सैश और एक काली टोपी पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। इस टोपी पर भी 50 लिखा है। ज्योतिका, सूर्या के साथ पोज देती दिख रही हैं। तस्वीर में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। सूर्या ने आज सुबह चेन्नई स्थित अपने घर के बाहर जमा हुए अपने फैंस से भी मुलाकात की। प्रशंसकों ने उन्हें बर्थडे विश करते हुए 'सूर्या' और 'थलाइवा' के नारे लगाए। सूर्या के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे आखिरी बार इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘रेट्रो’ में नजर आए थे। इस एक्शन-रोमांटिक फिल्म में सूर्या के साथ पूजा हेगड़े प्रमुख भूमिका में नजर आई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी