न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कार्तिक ने ‘शहजादा’ फिल्म का दिल्ली शैड्यूल किया पूरा, मां ने फोटो शेयर कर प्रियंका चोपड़ा को दी बधाई

एक्टर कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस कृति सेनन ने दिल्ली में ‘शहजादा’ फिल्म का दूसरा शेड्यूल पूरा कर लिया है। वे दोनों मुंबई के लिए रवाना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 21 Dec 2021 1:15:07

कार्तिक ने ‘शहजादा’ फिल्म का दिल्ली शैड्यूल किया पूरा, मां ने फोटो शेयर कर प्रियंका चोपड़ा को दी बधाई

एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) और एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Senon) ने दिल्ली में ‘शहजादा’ फिल्म का दूसरा शेड्यूल पूरा कर लिया है। वे दोनों मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। यह जोड़ी इससे पहले लुकाछिपी फिल्म में साथ नजर आई थी।

कार्तिक ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की, जिसमें उन्होंने दिल्ली को अलविदा कहा। कार्तिक ने इंस्टाग्राम हैंडल पर दिल्ली से जाते हुए एक तस्वीर पोस्ट की। कार्तिक ने कैप्शन लिखा, "अलविदा दिल्ली। हाय हाय मुंबई।”

कार्तिक ने इससे पहले राजधानी स्थित बंगला साहिब का दौरा भी किया, जिसे उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उन्होंने लिखा, "#शहजादा के सबसे चैलेंजिंग शेड्यूल में से एक का एंड!! #ब्लेस्ड #दिल्ली।” इसमें कार्तिक ने एक डेनिम जैकेट पहनी थी जिसमें वे बंग्ला साहिब के सामने पोज देते हुए बहुत कूल लग रहे थे। इसके अलावा कार्तिक ने डायरेक्टर रोहित धवन के साथ एक फोटो भी पोस्ट की, जिसके कैप्शन में लिखा है, ''रो वन के साथ लवली वर्किंग #शहजादा''। शहजादा 4 नवंबर 2022 को रिलीज होगी।


मधु चोपड़ा ने मैट्रिक्स के प्रीमियर पर प्रियंका के साथ शेयर की फोटो

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द मैट्रिक्स रीसरेक्शंस’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। प्रियंका अक्सर इंस्टाग्राम पर मां मधु चोपड़ा के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में मधु ने मैट्रिक्स के प्रीमियर पर प्रियंका के साथ एक फोटो शेयर की है। इसमें प्रियंका ने सिल्वर कलर की ड्रेस पहनी है। प्रियंका की ड्रेस उनके किरदार से प्रेरित थी। मधु ने कैप्शन में लिखा, ”इस सफलता को पाने के लिए जो समर्पण दिखाया है उसका जश्न मनाना। आपने हर सफलता अर्जित की है। मैट्रिक्स के लॉन्च और आने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं।”

उल्लेखनीय है कि मैट्रिक्स के चौथे सीजन को लाना वाचावोस्की ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में कीनू रीव्स और केरी-एनी मॉस मुख्य भूमिका में हैं। प्रियंका चोपड़ा सती का किरदार निभा रही हैं। यह साइंस फिक्शन फिल्म सिनेमाघरों में 22 दिसंबर को रिलीज होगी। मैट्रिक्स की पहली सीरीज 1999 में रिलीज हुई थी। इसके बाद 2003 में ‘मैट्रिक्स रिलोडेड’ आई थी और इस साल नंवबर में ‘द मैट्रिक्स रेवोल्यूशन’ रिलीज हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका