न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पाकिस्तानी इवेंट में शामिल नहीं होंगे कार्तिक, दी यह सफाई, भारत में परफॉर्म करेंगे ‘छम्मक छल्लो’ फेम सिंगर

एक्टर कार्तिक आर्यन हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। फैंस को उनकी हर फिल्म का इंतजार रहता है। उनकी पिछली फिल्म साल 2024 की दिवाली...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 03 Aug 2025 1:20:10

2 News : पाकिस्तानी इवेंट में शामिल नहीं होंगे कार्तिक, दी यह सफाई, भारत में परफॉर्म करेंगे ‘छम्मक छल्लो’ फेम सिंगर

एक्टर कार्तिक आर्यन हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। फैंस को उनकी हर फिल्म का इंतजार रहता है। उनकी पिछली फिल्म साल 2024 की दिवाली पर रिलीज हुई 'भूल भुलैया 3' थी। इस हॉरर कॉमेडी मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए रिकॉर्डतोड़ कमाई की। अब कार्तिक इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही एक रोमांटिक फिल्म में दिखाई देंगे। इसमें उनके साथ साउथ इंडियन एक्ट्रेस श्रीलीला हैं। इसके अलावा कार्तिक के पास अनन्या पांडे के साथ फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' भी है जो 13 फरवरी 2026 को रिलीज होगी।

बहरहाल कार्तिक फिल्म के बजाय किसी और कारण से चर्चाओं में हैं। दरअसल कार्तिक को लेकर ऐसी खबरें थीं कि वो पाकिस्तानी इवेंट 'आजादी उत्सव' में बतौर चीफ गेस्ट शामिल होने वाले हैं। ऐसे में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने कार्तिक को पत्र लिखकर चेतावनी दी कि वे इस इवेंट का हिस्सा ना बनें। अब कार्तिक ने इस मामले पर सफाई दी है। कार्तिक की टीम ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है जिसमें लिखा है, “कार्तिक आर्यन किसी भी तरह से इस इवेंट से जुड़े नहीं हैं।

उन्होंने इस इवेंट में हिस्सा लेने की कभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। हमने ऑर्गनाइजर्स से कॉन्टैक्ट किया है और उनके नाम और तस्वीर वाले सभी प्रमोशनल पोस्टर को हटाने की रिक्वेस्ट की है।” बता दें इससे पहले FWICE ने कार्तिक को जो लेटर भेजा था उसमें लिखा था कि FWICE गहरी चिंता और जिम्मेदारी के साथ आपके ध्यान में 15 अगस्त 2025 को ह्यूस्टन, अमेरिका में होने वाले आजादी उत्सव - भारतीय स्वतंत्रता दिवस नाम की एक इवेंट में आपकी भागीदारी से जुड़ा एक मामला लाता है।

अटैच्ड पोस्टर के मुताबिक आपको इस इवेंट के चीफ गेस्ट के तौर दिखाया जा रहा है। भले ही ऐसी इवेंट्स विदेशों में रहने वाले भारतीयों के लिए गर्व और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का जरिया होती हैं लेकिन हमें आपको ये बताते हुए अफसोस हो रहा है कि ये खास इवेंट एक पाकिस्तानी रेस्तरां, आगाज रेस्तरां एंड कैटरिंग, जिसके मालिक मिस्टर शौकत मारेडिया हैं, होस्ट कर रहे हैं।

हमारा मानना है कि आपको ऑर्गनाइजर के बैकग्राउंड के बारे में पूरी जानकारी नहीं रही होगी। अगर ऐसा है तो हम आपसे इस इवेंट से अपनी भागीदारी तुरंत वापस लेने की अपील करते हैं। लेकिन अगर आपको इसकी जानकारी थी, तो ये और भी ज्यादा चिंता की बात है और हम सफाई चाहते हैं। इसके साथ ही ऐसे संगठनों से तुरंत दूरी बनाए रखने की उम्मीद करते हैं।

kartik aaryan,actor kartik aaryan,pakistani event,independence day,karti aaryan team,fwice,american singer akon,akon,chammak challo song

मशहूर अमेरिकी सिंगर एकॉन इस साल इन 3 भारतीय शहरों में जमाएंगे रंग

फिल्म 'रा.वन' का गाना 'छम्मक छल्लो' खूब हिट हुआ था और लोगों की जुबान पर चढ़ गया था। शाहरुख खान और करीना कपूर पर फिल्माए गए इस गाने को अमेरिकी सिंगर एकॉन ने अपनी आवाज दी थी। इसके बाद एकॉन जबरदस्त लोकप्रिय हो गए और उनकी भारत में फैन फॉलोइंग भी खूब बढ़ गई थी। अब एकॉन को चाहने वालों के लिए खुशखबरी है। वे भारत में धमाका करने आ रहे हैं। एकॉन दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई में धमाल मचाएंगे।

वे इस साल 9 नवंबर को दिल्ली, 14 नवंबर को बेंगलुरु और 16 नवंबर को मुंबई में परफॉर्म करेंगे। एकॉन के कॉन्सर्ट के लिए टिकटों की बिक्री 10 अगस्त से शुरू होगी। इसी क्रम में 8 अगस्त को 1 बजे से कुछ खास कार्ड होल्डर्स के लिए टिकट उपलब्ध होंगे। अन्य लोग 10 अगस्त से रात 10 बजे से जोमैटो के डिस्ट्रिक्ट ऐप पर शो के लिए टिकट बुक करा सकते हैं। इस बीच एकॉन ने कहा कि भारत ने मुझे हमेशा बहुत प्यार दिया है।

यह मेरे लिए दूसरे घर जैसा है। यहां का जोश, संस्कृति, प्रशंसक सब कुछ एक अलग ही स्तर का है। मैं वापस आकर आप सभी के लिए लाइव परफॉर्म करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। यह टूर कुछ खास होने वाला है। आइए मिलकर इतिहास रचें। एकॉन ने साल 2011 में आई फिल्म 'रा.वन' में 'छम्मक छल्लो' के साथ 'क्रिमिनल' गाना भी गाया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी