न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कार्तिक आर्यन ने एयरपोर्ट पर मनाया बर्थडे, शेयर की फोटो व वीडियो, कमल हासन पाए गए कोरोना पॉजीटिव

युवाओं के बीच जबरदस्त लोकप्रिय एक्टर कार्तिक आर्यन आज सोमवार (22 नवंबर) को 31 साल के हो गए। उनके फैंस और साथी कलाकार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 22 Nov 2021 5:36:42

कार्तिक आर्यन ने एयरपोर्ट पर मनाया बर्थडे, शेयर की फोटो व वीडियो, कमल हासन पाए गए कोरोना पॉजीटिव

युवाओं के बीच जबरदस्त लोकप्रिय एक्टर कार्तिक आर्यन आज सोमवार (22 नवंबर) को 31 साल के हो गए। उनके फैंस और साथी कलाकार उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। कार्तिक ने अपना यह खास दिन मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजियों के साथ मनाया, जिसकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। दरअसल, कार्तिक गोवा में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल इवेंट में शिरकत करने के बाद मुंबई लौटे थे। इस दौरान फोटोग्राफर्स ने केक और पेस्ट्री के साथ उनका स्वागत किया। कार्तिक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर किया, जिसमें वे गोवा में सनसेट का लुत्फ उठाते हुए दिखे। इस दौरान उन्होंने प्रतीक कुहाड़ का कसूर गाना बजाया और दोस्तों के साथ मस्ती की। कार्तिक ताड़ के पेड़ों के बीच समुद्र किनारे एंजॉय करते हुए अपनी टीम से बात कर रहे थे।

तीन दिन पहले ही ओटीटी पर रिलीज हुई है कार्तिक की धमाका

कार्तिक ने साथ ही एक फोटो भी शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “फिर से बर्थडे आया, फिर से खुशियां लाया, सब दो-दो बार विश करो मुझे।” फोटो में कार्तिक अपने बर्थडे केक के साथ नजर आ रहे हैं, केक पर लिखा है धमाका बॉय। तीन दिन पहले ही कार्तिक की फिल्म धमाका ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इसमें कार्तिक की परफॉर्मेंस को उनके अब तक की बेस्ट परफॉर्मेंस कहा जा रहा है।

इस बारे में कार्तिक ने कहा था कि सोशल मीडिया पर एक कमेंट ने मेरा ध्यान खींचा जिसमें लिखा था-कार्तिक के भीतर का एक्टर अभी तक कहां था? मुझे इस बात की भी खुशी है कि फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को मेरी परफॉर्मेंस पसंद आई। अब कार्तिक 'भूल भुलैया 2', 'फ्रेडी', 'शहजादा' और 'कैप्टन इंडिया' जैसी फिल्मों में दिखेंगे। कार्तिक की पहली फिल्म वर्ष 2011 में आई प्यार का पंचनामा थी।

kartik aaryan,kamal hassan,covid-19 positive,actor kartik aaryan,kartik birth day,bollywood news in hindi

अमेरिका से लौटने के बाद कमल हासन हुए कोविड-19 के शिकार

अभिनेता एवं मक्कल नीधि मय्यम के अध्यक्ष कमल हासन भी कोविड-19 के शिकार हो गए हैं। उन्होंने सोमवार को कहा कि जांच में वे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए और अस्पताल में भर्ती हैं। हासन ने ट्वीट कर बताया, अमेरिका से लौटने के बाद मुझे हल्की खांसी थी। जब मैंने जांच कराई, तो कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। मैंने खुद को अस्पताल में पृथक रखा है। हर किसी को यह महसूस करते हुए सावधानी बरतनी चाहिए कि कोविड-19 का प्रसार पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।

हासन इन दिनों अपनी आगामी तमिल एक्शन फिल्म विक्रम की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में विजय सेतुपति और फहद फासिल भी हैं। इस एक्शन फिल्म में हासन के एक एजेंट की भूमिका में होने की बात सामने आ रही है। अभिनेता ने हाल ही में पुष्टि की थी कि वे मलिक निर्देशक महेश नारायणन के लिए एक स्क्रिप्ट लिख रहे हैं। उन्होंने बॉलीवुड में एक-दूजे के लिए, सदमा, सागर, गिरफ्तार, हे राम, हिंदुस्तान जैसी फिल्मों में अभिनय की छाप छोड़ी।

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर