न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

विदेशों में भी बज रहा है कार्तिक आर्यन की सफलता की डंका, ऑस्ट्रेलिया में मिलेगा यह सम्मान

कार्तिक आर्यन मौजूदा दौर में उन चुनिंदा हीरो में से एक हैं, जिनका फिल्म इंडस्ट्री में पहले से कोई माई-बाप नहीं था। कार्तिक ने अपने दम पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 25 Jul 2023 11:03:20

विदेशों में भी बज रहा है कार्तिक आर्यन की सफलता की डंका, ऑस्ट्रेलिया में मिलेगा यह सम्मान

कार्तिक आर्यन मौजूदा दौर में उन चुनिंदा हीरो में से एक हैं, जिनका फिल्म इंडस्ट्री में पहले से कोई माई-बाप नहीं था। कार्तिक ने अपने दम पर बॉलीवुड में पहचान बनाई है। चॉकलेटी हीरो कार्तिक युवा दिलों की धड़कन हैं। कार्तिक लुकिंग में स्मार्ट होने के साथ अपनी अदाकारी से भी दर्शकों को लुभा रहे हैं। आज की सभी हीरोइनों के साथ उनकी जोड़ी जमती है। कार्तिक को इंडस्ट्री का मोस्ट एलिजिबल बेचलर माना जा रहा है। कार्तिक की सफलता के चर्चे देश के साथ विदेशों में भी है। यह बात लगातार साबित हो रही है।

अब ऑस्ट्रेलिया में 14वें इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) ने घोषणा की है कि कार्तिक को 11 अगस्त को भारतीय सिनेमा के "द राइजिंग ग्लोबल सुपरस्टार ऑफ इंडियन सिनेमा" अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। कार्तिक की उपलब्धियों और भारतीय सिनेमा की दुनिया पर उनके असर को देखते हुए विक्टोरिया की गवर्नर पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगी। IFFM कार्तिक की फिल्मों की स्क्रीनिंग भी करेगा, जिनमें "सत्यप्रेम की कथा" और "भूल भुलैया 2" का नाम है।

kartik aaryan,iffm,australia,satyaprem ki katha,actor kartik aaryan,melbourne

अवार्ड को लेकर कार्तिक आर्यन ने दी यह रिएक्शन

सम्मान को लेकर कार्तिक ने कहा कि मैं इस प्रतिष्ठित अवार्ड के लिए विक्टोरियन सरकार और फेस्टिवल के प्रति बहुत आभारी हूं और IFFM में इसका जश्न मनाने के लिए उत्सुक हूं। भारतीय सिनेमा में मेरे काम के लिए यह सम्मान हासिल करना बहुत बड़ा सौभाग्य है। मैंने हमेशा कहानी कहने की शक्ति और फिल्मों से दिलों को छूने और दिमाग को प्रेरित करने की क्षमता पर भरोसा किया है। मैं सिनेमा के जादू को सेलिब्रेट करने के लिए बेकरार हूं।

IFFM 11 से 20 अगस्त तक चलेगा। इसमें 20 भाषाओं में 100 से अधिक फिल्में रिलीज की जाएंगी। कार्तिक के आगामी प्रोजेक्ट्स पर नजर डालें तो अनुराग बसु द्वारा निर्देशित एक लव स्टोरी, “भूल भुलैया 3”, हंसल मेहता की “कैप्टन इंडिय“ और कबीर खान की "चंदू चैंपियन" जैसी फिल्में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका