Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कार्तिक आर्यन ने पटना में लिया लिट्टी चोखा का मजा, वीडियो देखें, विवाह बंधन में बंधा यह एक्टर

एक्टर कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 दिवाली के मौके पर 1 नवंबर को रिलीज हुई। फैंस के लिए यह शानदार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 13 Nov 2024 10:54:03

2 News : कार्तिक आर्यन ने पटना में लिया लिट्टी चोखा का मजा, वीडियो देखें, विवाह बंधन में बंधा यह एक्टर

एक्टर कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 दिवाली के मौके पर 1 नवंबर को रिलीज हुई। फैंस के लिए यह शानदार तोहफा रही और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। कार्तिक इसकी सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। साथ ही वह अलग-अलग शहर जाकर फिल्म के प्रमोशन में भी जुटे हुए हैं। मंगलवार (12 नवंबर) को कार्तिक बिहार की राजधानी पटना पहुंचे। वहां उन्होंने राज्य की सबसे मशहूर डिश लिट्टी चोखा के चटखारे लिए। कार्तिक ने इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

कार्तिक के इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो में फैंस देख सकते हैं कि एक्टर सड़क किनारे खड़े होकर लिट्टी चोखा खा आ रहे हैं। इस दौरान कार्तिक को लोगों की भीड़ ने भी घेरा हुआ है। कार्तिक काफी डेशिंग लुक में दिखे। उन्होंने बेज कलर की चेक वाली शर्ट पहनी है और वे चश्मा लगाए हुए हैं। उनके बिखरे बाल उनके लुक को और आकर्षक बना रहे हैं।

कार्तिक ने कैप्शन में लिखा, “लिट्टी चोखा लल्लन टॉप लागेला। #रूहबाबा पहली बार बिहार में। #भूलभुलैया3 थिएटर में सफलतापूर्वक चलत बा..” कार्तिक के इस भोजपुरी अंदाज को देख लोग खुशी से फूले नहीं समा रहे, खास तौर से बिहार के लोग। उल्लेखनीय है कि ‘भूल भुलैया 3’ भारत में 200 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा चुकी है। फिल्म में कार्तिक के साथ विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी भी हैं।

हिमांश कोहली ने की शादी, सोशल मीडिया पर दिखाई दुल्हन की झलक

'यारियां' मूवी फेम एक्टर हिमांश कोहली मंगलवार (12 नवंबर) को विवाह बंधन में बंध गए। शादी में परिवारवाले और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। हिमांश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दुल्हन की पहली झलक साझा की है। इस पोस्ट से पता चलता है कि हिमांश की पत्नी का नाम विनी है। हालांकि यह पता नहीं चला कि विनी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से हैं या नहीं। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि हिमांश ने अरेंज मैरिज की है।

शादी के लिए हिमांश ने रेड कलर की शेरवानी पहनी थी। विनी मैचिंग रेड लहंगा पहने दिखीं। विनी ने लुक काफी सिंपल रखा। उनकी सादगी भरी फोटो पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं। बता दें एक दिन पहले हिमांश ने अपनी मेहंदी की रस्म की कई तस्वीरें शेयर कर फैंस को चौंका दिया था। उनकी शादी को लेकर पहले किसी प्रकार की खबर नहीं आई थी।

उल्लेखनीय है कि हिमांश ने लंबे समय तक मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ को डेट किया था। दोनों ने एक रियलिटी शो पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल भी किया था। ब्रेकअप के बाद नेहा फूट-फूटकर रोई थीं, जिसके बाद हिमांश को काफी ट्रॉल किया गया था। बाद में नेहा ने पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी कर ली।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका