Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शादी के सवाल पर शरमाए वाराणसी पहुंचे कार्तिक, दिवाली के बाद बिगड़ी इस एक्ट्रेस की तबीयत

एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ दिवाली के मौके पर 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 06 Nov 2024 1:24:26

2 News : शादी के सवाल पर शरमाए वाराणसी पहुंचे कार्तिक, दिवाली के बाद बिगड़ी इस एक्ट्रेस की तबीयत

एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ दिवाली के मौके पर 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए उसी दिन रिलीज हुई ‘सिंघम अगेन’ को कड़ी टक्कर दे रही है। इस बीच, कार्तिक फिल्म के प्रमोशन को लेकर बाबा काशी विश्वनाथ की नगरी वाराणसी गए हैं। वे नमो घाट से बजड़े पर सवार होकर नौकायन करते हुए ललिता घाट पर पहुंचे। कार्तिक ललिता घाट से गंग द्वार से काशी के पुराधिपति बाबा विश्वनाथ धाम पहुंचे और वहां उन्होंने बाबा की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान वहां फैंस ने हर-हर महादेव के जयकारों से कार्तिक का स्वागत किया।

काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के बाद कार्तिक बजड़े से दशाश्वमेध घाट पहुंचे और मां गंगा की आरती में शामिल हुए। इससे पहले कार्तिक ने मां गंगा की पूजा की। कार्तिक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बाबा विश्वानाथ और मां गंगा का आशीर्वाद लेने के लिए वे वाराणसी आए है। कार्तिक ने वाराणसी को उनके लिए बहुत भाग्यशाली बताते हुए कहा कि वे चाहते है कि हमेशा यहां आते रहें।

इस बीच कार्तिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आरती के बाद कार्तिक से एक प्रशंसक शादी के बारे में पूछता है और वे शरमाते हुए नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर पैपराजी द्वारा एक वीडियो साझा किया गया है। इसमें कार्तिक गंगा आरती करते हुए नजर आते हैं। आरती के बाद कार्तिक से उनका एक प्रशंसक पूछता है, 'शादी कब कर रहे हो'। यह सुनकर कार्तिक मुस्कुराने लगे। वे शरमा रहे थे। हाल ही कार्तिक ने बताया था कि वे सिंगल हैं और उनके पास डेट करने का भी समय नहीं है।

नुसरत भरुचा ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी अपनी हेल्थ अपडेट

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा अभी बीमार हैं और उन्होंने अपने स्वास्थ्य को लेकर एक पोस्ट शेयर की है। नुसरत ने एक कार सेल्फी ली। वह काले रंग की पोशाक और धूप का चश्मा पहने हुए कार की पिछली सीट पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। नुसरत ने कैप्शन में लिखा, “दीपावली के बाद की स्थिति, सर्दी, बुखार, खांसी, शरीर में दर्द और..आंखों में कुछ अप्रत्याशित इंफेक्शन! फिर भी किसी तरह खुद को मीटिंग में खींच रही हूं!”

बता दें कि पिछले सप्ताह की शुरुआत में नुसरत ने शेयर किया था कि उन्होंने पहली बार केदारनाथ और बद्रीनाथ मंदिर का दौरा किया। उन्होंने दर्शन से कुछ फोटो शेयर कीं और लिखा, “धन्य! मेरा पहला केदारनाथ और बद्रीनाथ दर्शन, गॉड्सप्लान।” उल्लेखनीय है कि नुसरत ने साल 2002 के टीवी शो ‘किट्टी पार्टी’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। उन्हें साल 2006 में ‘जय संतोषी मां’ फिल्म से बॉलीवुड में ब्रेक मिला।

फिर वह ‘कल किसने देखा’, ‘ताजमहल’, ‘लव सेक्स और धोखा’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रहीं। उन्हें रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ से शौहरत मिली। फिल्म में कार्तिक आर्यन भी थे। नुसरत के खाते में ‘आकाशवाणी’, ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’, ‘ड्रीम गर्ल’, ‘छलांग’, ‘अजीब दास्तां’, ‘छोरी’, ‘हुड़दंग’, ‘राम सेतु’, ‘सेल्फी’, ‘छत्रपति’ जैसी फिल्में भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका