न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कार्तिक ने शेयर किया ‘आशिकी 3’ का टीजर, रश्मिका ने खुद को बताया हैदराबाद की तो नाराज हुए लोग

एक्टर कार्तिक आर्यन को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज नजर आता है। पिछले साल उनकी दो फिल्में ‘चंदू चैंपियन’ और ‘भूल भुलैया 3’...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 15 Feb 2025 8:16:54

2 News : कार्तिक ने शेयर किया ‘आशिकी 3’ का टीजर, रश्मिका ने खुद को बताया हैदराबाद की तो नाराज हुए लोग

एक्टर कार्तिक आर्यन को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज नजर आता है। पिछले साल उनकी दो फिल्में ‘चंदू चैंपियन’ और ‘भूल भुलैया 3’ आई थीं। दोनों ही काफी चर्चित रही। हालांकि ‘चंदू चैंपियन’ ने उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन ‘भूल भुलैया 3’ ने झंडे गाड़ दिए। दिवाली पर 1 नवंबर को रिलीज हुई हॉरर कॉमेडी मूवी ‘भूल भुलैया 3’ को बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा रिस्पोंस मिला और इसने देश-दुनिया में तगड़ी कमाई की। फैंस अब कार्तिक की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इस बीच कार्तिक की नई फिल्म का टीजर सामने आ गया जिसमें उनके साथ साउथ इंडियन एक्ट्रेस श्रीलीला दिख रही हैं। कार्तिक ने आज शनिवार (15 फरवरी) को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यह वीडियो शेयर किया है। हालांकि इसमें फिल्म का टाइटल नहीं बताया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह ‘आशिकी 3’ है। कार्तिक अलग दिख रहे हैं। उनके बढ़े हुए बाल और आशिकाना अंदाज सबका ध्यान खींच रहे हैं।

कार्तिक बढ़े हुए बाल और दाढ़ी के साथ स्टेज पर किसी रॉकस्टार की तरह परफॉर्म कर रहे हैं। श्रीलीला उनके साथ रोमांस कर रही हैं। कार्तिक टीसीरीज की पेशकश ‘आशिकी’ (1990) का सुपरहिट गाना 'तू मेरी जिंदगी है' गा रहे हैं। उनका गेटअप साल 2013 में आई ‘आशिकी 2’ के लीड एक्टर आदित्य रॉय कपूर जैसा है। फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। इसे अनुराग बसु डायरेक्ट कर रहे हैं और म्यूजिक प्रीतम ने दिया है।

रश्मिका मंदाना का ‘छावा’ की प्रमोशनल इवेंट से वायरल हुआ वीडियो

साल 2023 में आई सुपरहिट मूवी ‘एनिमल’ के बाद से साउथ इंडियन एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ है। रश्मिका इन दिनों अपनी फिल्म 'छावा' को लेकर सुर्खियों में हैं। ‘छावा’ शुक्रवार (14) को रिलीज हुई और इसने पहले दिन ही धमाल मचाते हुए 31 करोड़ रुपए बटोर डाले। इस बीच रश्मिका का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि वह हैदराबाद से आती हैं।

रश्मिका की यह बात सुनकर उनके कन्नड़ फैंस नाराज हो गए। दरअसल पिछले दिनों रश्मिका 'छावा' की प्री-रिलीज इवेंट में पहुंची थीं। इस दौरान रश्मिका ने कहा, “मैं हैदराबाद से हूं और मैं अकेली आई हूं। आज मुझे उम्मीद है कि मैं आप सभी के परिवार का हिस्सा हूं।” किसी ने एक्स (ट्विटर) पर इस वीडियो को शेयर किया। साथ ही कैप्शन में लिखा, “कभी-कभी मुझे आप पर दया आती है कि हमारे कन्नड़ लोगों से आपको इतनी निगेटिविटी मिलती है। लेकिन जब आप इस तरह के बयान देती हैं, तो मुझे लगता है कि वे सही हैं। आप इसी की हकदार हैं।”

कई और यूजर्स ने कहा कि भले ही आज रश्मिका बॉलीवुड में अपना करिअर बना रही हैं लेकिन उन्हें अपनी जड़ों को नहीं भूलना चाहिए। रश्मिका कर्नाटक के कुर्ग क्षेत्र से हैं। उन्होंने साल 2016 में कन्नड़ फिल्म किरिक पार्टी से डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री से एक अलग पहचान मिली। रश्मिका अब सलमान खान के साथ ‘सिकंदर’ में नजर आएंगी, जो ईद पर रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ