न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कार्तिक ने विद्या के साथ शेयर किया मजेदार वीडियो, शूरा ने सबके सामने किया अरबाज को Kiss

‘भूल भुलैया 3’ मूवी की अनाउंसमेंट के बाद से ही इसको लेकर काफी चर्चा हो रही है। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के टीजर और पोस्टर्स ने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 02 Oct 2024 1:35:39

2 News : कार्तिक ने विद्या के साथ शेयर किया मजेदार वीडियो, शूरा ने सबके सामने किया अरबाज को Kiss

‘भूल भुलैया 3’ मूवी की अनाउंसमेंट के बाद से ही इसको लेकर काफी चर्चा हो रही है। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के टीजर और पोस्टर्स ने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। दर्शक कार्तिक आर्यन की ‘रूह बाबा’ के किरदार की वापसी और विद्या बालन यानी ‘मंजुलिका’ की खौफनाक एंट्री को लेकर बेहद उत्साहित हैं। इस बीच कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इसमें वह ‘मंजुलिका’ का इंतजार करते दिख रहे हैं।

वीडियो में दिखाया गया है कि कार्तिक अपनी को-स्टार विद्या की राह तक रहे हैं, जो अपने लुक में आने के लिए मेकअप में बिजी हैं। कार्तिक कहते हैं कि वे ‘मंजुलिका’ का इंतजार करते-करते थक गए हैं, लेकिन वह जानबूझकर तैयार होने में समय ले रही हैं। अंत में दोनों एक साथ हंसते हुए नजर आते हैं।

विद्या ब्लैक कढ़ाई वाले अनारकली सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जिसे उन्होंने बड़े-बड़े इयररिंग्स और बालों में जूड़े के साथ पेयर किया है। वहीं, कार्तिक जींस और ब्लैक डेनिम जैकेट के साथ नीली टी-शर्ट में स्टाइलिश दिख रहे हैं। दोनों का यह कैजुअल और स्टाइलिश लुक सबका ध्यान खींच रहा है। बता दें फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही है।

अरबाज और शूरा की पिछले साल हुई थी शादी

एक्टर व फिल्ममेकर अरबाज खान ने पिछले साल 24 दिसंबर को मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ दूसरी शादी रचाई थी। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को 1 साल तक डेट किया था। हालांकि किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी और अचानक शादी से सब चौंक गए। पिछले दिनों शूरा की प्रेग्नेंसी की खबरें आई थीं, लेकिन अभी तक कपल ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है।

शादी के बाद से ही दोनों किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। कभी वे रेस्टोरेंट के बाहर नजर आते हैं तो कभी पार्टी करते दिखते हैं। हाल ही में शूरा पति और दोस्तों के साथ मिलकर फिल्म देखने गईं। सिनेमाघर से कपल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि शूरा कभी पति का हाथ पकड़ती हैं तो कभी कैमरे के सामने पोज कर तस्वीरें खिंचवाती हैं।

इसके अलावा एक और वीडियो वायरल हो रहा है। जहां देखा जा सकता है कि शूरा कैमरे के सामने पति को किस कर देती हैं। शूरा व्हाइट कलर के डीप नेक बॉडीकॉन टॉप के साथ डेनिम जींस पहने हैं जबकि अरबाज पत्नी के साथ ट्यूनिंग करते दिख रहे हैं। अरबाज भी व्हाइट शर्ट और डेनिम जींस पहने हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री