न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कार्तिक को हंसाने से ज्यादा आता है रुलाने में मजा, पापा के मुश्किल भरे दिनों पर बोले ‘गदर 2’ के एक्टर लव सिन्हा

युवाओं के बीच एक्टर कार्तिक आर्यन का अलग ही क्रेज है। उन्हें जवां दिलों की धड़कन माना जाता है। कार्तिक लुकिंग वाइज तो स्मार्ट हैं ही, साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 07 Aug 2023 11:18:52

कार्तिक को हंसाने से ज्यादा आता है रुलाने में मजा, पापा के मुश्किल भरे दिनों पर बोले ‘गदर 2’ के एक्टर लव सिन्हा

युवाओं के बीच एक्टर कार्तिक आर्यन का अलग ही क्रेज है। उन्हें जवां दिलों की धड़कन माना जाता है। कार्तिक लुकिंग वाइज तो स्मार्ट हैं ही, साथ ही फैंस उनकी एक्टिंग के भी मुरीद हैं। खास बात ये है कि फिल्मी बैकग्राउंड नहीं होने के बावजूद वे कुछ ही समय में एक खास मुकाम हासिल कर चुके हैं। कार्तिक की पिछली फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ थी और वे इन दिनों ‘चंदू चैंपियन’ की शूटिंग में बिजी हैं।

इस दौरान कार्तिक ने एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में कई चीजों पर खुलकर बात की। कार्तिक ने ‘चंदू चैंपियन’ के लिए कहा कि आपको फिल्म में मेरे वजन में काफी बदलाव नजर आएगा। मैंने 2 महीने में वजन बढ़ाया है। मैंने लंदन में तेज बुखार के बावजूद कई टेबलेट्स लेकर ठंडे पानी में शूटिंग की।

कार्तिक ने कहा कि मुझे किसी फिल्म में लोगों को हंसाने से ज्यादा रुलाना पसंद है। अगर आप आप ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ देखते हैं, तो फिल्म के पहले 30-40 मिनट शुद्ध नाटक है जिसमें दोस्तों के बीच की प्योर भावनाएं हैं जो आपको रुलाते हैं, लेकिन वो मुख्य रूप से एक कॉमेडी फिल्म है इसलिए आपका ध्यान कॉमेडी पर ही जाएगा। आप फिल्म की भावनाओं या ड्रामा पर उतना ध्यान नहीं देते जितना कॉमेडी पर। चाहे वह ‘लुका छुपी’ जैसी हो, जिसमें इमोशनल सीन पर भी कॉमेडी हावी हो गई थी, लेकिन ‘सत्य प्रेम की कथा’ के साथ ऐसा नहीं हुआ।

कार्तिक की फिल्म ‘शहजादा’ फ्लॉप रही थी। ये फिल्म सुपरहिट तेलुगु फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमलो’ का हिंदी रीमेक थी, जिसे 2020 में रिलीज किया गया था। ऐसे में अब इस फिल्म के असफल होने के बाद कार्तिक ने कहा कि मुझे इस फिल्म से यह सीखने को मिला कि मैं अब रीमेक में काम नहीं करूंगा। आपको बता दें कि ये पहली बार था जब कार्तिक ने रीमेक में काम किया था।

kartik aaryan,luv sinha,shatrughan sinha,shehzada,chandu champion,gadar 2 movie

लव ने शेयर किए पिता शत्रुघ्न सिन्हा के जीवन में आए उतार-चढ़ाव

‘गदर 2’ जल्द ही सिनेमाघरों में छाने वाली है। इससे पहले मूवी के सभी कलाकार इसके प्रमोशन में जुटे हुए हैं। फिल्म में 70-80 के दशक में लोगों के दिलों पर राज करने वाले दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा भी काम कर रहे हैं। लव ने एक इंटरव्यू के दौरान शत्रुघ्न के मुश्किल दिनों पर खुलकर बात की।

लव ने कहा कि पापा को कई दफा दो चीजों में से एक चीज चुननी पड़ती थी। या तो वो पैसे खर्च करके ट्रेवल कर सकते थे या फिर पेट भर सकते थे। कई बार वे खाना खा लेते, तो मीलों पैदल चलकर जाते। कभी बस की टिकट खरीद लेते तो उनके पास खाना खाने के पैसे नहीं बचते थे। पापा पटना से हैं। उन्होंने बहुत कम उम्र में घर छोड़ दिया और मुंबई आ गए।

कई बार उनके मन में ये बात भी आती थी कि पता नहीं वे एक अच्छे एक्टर बन पाएंगे भी या नहीं। जब पापा करिअर के पीक पर पहुंचे तो हमारा घर हुआ। वहां लोगों की हर समय भीड़ लगी रहती थी। जब पापा की फिल्में एक के बाद एक फ्लॉप होने लगीं तो कोई हमारे घर नहीं आता था। मैंने पापा को उठते-गिरते दोनों समय देखा है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार