न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कार्तिक आर्यन भी हुए ‘तारा सिंह’ के दीवाने, शेयर किया यह सीन, सनी ने ‘अपने 2’ के लिए एक्ट्रेसेज पर कसा तंज

‘गदर 2’ ने इस समय भारतीयों को जबरदस्त खुशी दी हुई है। फिल्म आम हो या खास सबको पसंद आ रही है। अब इस फिल्म के एक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 17 Aug 2023 10:35:23

कार्तिक आर्यन भी हुए ‘तारा सिंह’ के दीवाने, शेयर किया यह सीन, सनी ने ‘अपने 2’ के लिए एक्ट्रेसेज पर कसा तंज

‘गदर 2’ ने इस समय भारतीयों को जबरदस्त खुशी दी हुई है। फिल्म आम हो या खास सबको पसंद आ रही है। अब इस फिल्म के एक सीन को शेयर करते हुए चॉकलेटी हीरो कार्तिक आर्यन ने दिग्गज कलाकार सनी देओल की तारीफ की है। कार्तिक ने 'गदर 2' देखने के बाद इसका रिव्यू भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने एक आइकॉनिक सीन को फेवरेट बताया है। कार्तिक की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर थिएटर के अंदर रिकॉर्ड किया गया 'गदर 2' का हैंडपंप वाला सीन शेयर किया है, जिसे देख सनी के फैंस खुशी से फुले नहीं समा रहे हैं। वे कमेंट कर अपनी भावनाएं जाहिर कर रहे हैं। कार्तिक ने लिखा, 'यह आइकॉनिक सीन और तारा सिंह का एक्शन मुझे बहुत पसंद है।' कार्तिक ने इस सीन के साथ ढाई किलो के हाथ वाली इमोजी भी शेयर की है। उन्होंने इसे सनी को टैग किया है।

वीडियो में साफ तौर पर दर्शकों की सीटियों की और हुटिंग की आवाज सुनी जा सकती है। बहरहाल कार्तिक के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में उन्हें फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ में देखा गया। उनके साथ कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आईं। अब कार्तिक अपनी अगली फिल्म ‘आशिकी 3’ में दिखाई देंगे। उनके पास 'चंदू चैम्पियन', 'कैप्टन इंडिया' और 'भूल भुलैया 3' पाइपलाइन में है। पिछले दिनों उन्हें ऑस्ट्रेलिया में एक अवार्ड देकर सम्मानित किया गया था।

kartik aaryan,gadar 2,gadar 2 handpump scene,apne 2,actor kartik aaryan,sunny deol gadar 2

सनी ने ‘अपने’ के सीक्वल को लेकर कही यह बात

हाल ही में सनी 'गदर 2' की सक्सेस के बाद रखी गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे। जहां उन्होंने साल 2007 में आई अपनी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'अपने' के सीक्वल के बारे में बात की। सनी ने कहा कि, ''मेरे पास 'अपने 2' के लिए एक कहानी तैयार है। देखते हैं हम इस पर कब काम शुरू करेंगे। ये पारिवारिक मूल्यों वाली एक बहुत ही प्यारी कहानी है..लेकिन मेरे पास कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने स्क्रीन पर मां की भूमिका निभाने से मना कर दिया, तो शायद अब वो ऐसा करना चाहेंगी..''

मुझे पता है कि हर कोई इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।'यमला पगला दीवाना' में भी हमारा पूरा परिवार एक साथ आया और लोगों ने हंसते हुए फिल्म का आनंद लिया। अब हर किसी को दूसरे पार्ट का इंतजार है लेकिन उसके लिए कहानी बेहद जरूरी है। फिलहाल, मेरे पास इसके लिए सही कहानी नहीं है।” उल्लेखनीय है कि अपने में मुख्य हीरोईन कैटरीना कैफ थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका