न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कार्तिक ने इस रोल को पाने के लिए बोला था झूठ, इब्राहिम ने लगाए जय श्रीराम के नारे, वीडियो वायरल

अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपनी पिछली फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ से धमाल मचा दिया। लोगों को कार्तिक की यह फिल्म और एक्टिंग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 15 Dec 2024 1:38:13

2 News : कार्तिक ने इस रोल को पाने के लिए बोला था झूठ, इब्राहिम ने लगाए जय श्रीराम के नारे, वीडियो वायरल

अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपनी पिछली फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ से धमाल मचा दिया। लोगों को कार्तिक की यह फिल्म और एक्टिंग खूब पसंद आई। इसका नतीजा है कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन किया। इस बीच कार्तिक ने कबूल किया कि उन्होंने फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में भूमिका पाने के लिए फिल्म निर्माता कबीर खान को प्रभावित करने को अपनी स्विमिंग के बारे में झूठ बोला था। कार्तिक ने इंडिया टुडे के एजेंडा आज तक 2024 के एक सत्र के दौरान यह खुलासा किया।

कार्तिक से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी किसी फिल्म के लिए झूठ बोला है तो उन्होंने कहा कि उन्होंने ‘चंदू चैंपियन’ के लिए ऐसा किया था। कार्तिक ने कहा कि मैंने पहले ही स्क्रिप्ट पढ़ ली थी और मुझे यह बहुत पसंद आई। इसलिए जब कबीर सर ने मुझसे पूछा कि क्या मैं पेशेवर तैराकी जानता हूं, तो मैंने झूठ बोला और कहा कि मैं जानता हूं। वास्तव में, मैं खुद को बचाए रखने के लिए केवल इतना ही कर सकता था।

कार्तिक ने चुटकी लेते हुए कहा कि डेढ़ मिनट के झूठ ने मेरे डेढ़ साल ले लिए। बता दें इसी साल जून में सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म में कार्तिक ने देश के पहले पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर की भूमिका निभाई थी। इसके लिए उन्होंने खुद को अलग लेवल पर फिट किया था। कार्तिक के बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन ने फैंस को हैरान कर दिया था। फिल्म की क्रिटिक्स ने तो खूब तारीफ की, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली।

इब्राहिम अली खान इस फिल्म के साथ कर सकते हैं बॉलीवुड में डेब्यू

सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान ने अभी तक बॉलीवुड में कदम नहीं रखा है, लेकिन वे अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में इब्राहिम जिम जाने के लिए तैयार दिख रहे हैं। इस बीच उनके फैंस उन्हें घेरकर फोटो खिंचवाने की जिद करते हैं। वे कहते हैं कि पहले एक आए, फिर दो और आज तो तीन लोग आ गए हैं। ये बात वो उन फैंस के लिए बोल रहे थे जो उनसे दान मांग रहे थे।

इस बीच फैंस उनसे जय श्रीराम कहते हैं जिसके बाद इब्राहिम भी उन्हें जवाब देते हुए जय श्रीराम के नारे कई बार लगाते हैं। जब इब्राहिम कार में बैठते हैं तो सामने से कोई उनसे कैश मांगता है। वो किसी को 50 रुपए का नोट देते हैं। फिर कोई फैन बोलता है कि साहब 50 रुपए में गरीबों का क्या हो जाएगा साहब।

इसके जवाब में इब्राहिम अपने मजाकिया अंदाज में बोलते दिख रहे हैं कि 50 रुपए में तो कुछ नहीं होगा, लेकिन होना भी तो चाहिए ना पास में। फिर कोई बोलता है कि पापा बहुत दिलदार हैं आपके। तब इब्राहिम कहते हैं कि तो पापा को फोन करो ना। बताया जा रहा है कि इब्राहिम जल्द ही धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म ‘सरजमीं’ में नजर आ सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री