न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘भूल भुलैया 3’ और ‘सिंघम अगेन’ के टकराव पर बोले कार्तिक, रजनीकांत की मूवी में कैमियो करेगा सुपरस्टार

दिपावली पर बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर से दो बड़ी फिल्में टकरा रही हैं। सिनेमाघरों में 1 नवंबर से एक्शन मूवी ‘सिंघम अगेन’ और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 13 Oct 2024 8:34:31

2 News : ‘भूल भुलैया 3’ और ‘सिंघम अगेन’ के टकराव पर बोले कार्तिक, रजनीकांत की मूवी में कैमियो करेगा सुपरस्टार

दिपावली पर बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर से दो बड़ी फिल्में टकरा रही हैं। सिनेमाघरों में 1 नवंबर से एक्शन मूवी ‘सिंघम अगेन’ और हॉरर-कॉमेडी मूवी ‘भूल भुलैया 3’ धमाल मचाएंगी। दोनों ही फिल्में बड़े बजट की होने के साथ दिग्गज सितारों से सजी हुई हैं। अब यह तो वक्त ही बताएगा कि इनमें से कौन बाजी मारती है और दर्शक किस पर ज्यादा प्यार लुटाते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों ही फिल्मों के लिए जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है और यूजर्स अपने-अपने हिसाब से अटकलें लगा रहे हैं।

इस बीच ‘भूल भुलैया 3’ के लीड एक्टर कार्तिक आर्यन ने पहली बार इस क्लैश पर रिएक्ट किया है। फिल्म के एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान कार्तिक से इन दोनों फिल्मों की भिड़ंत को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर कार्तिक ने कहा कि दिवाली इतना बड़ा हॉलिडे है। दो फिल्में आराम से चल सकती हैं। ‘सिंघम अगेन’ एक्शन जॉनर है और हमारा हॉरर-कॉमेडी जॉनर है। मैं अगर एक फिल्म के तौर पर बात करूं तो फेस्टिवल हम सबके लिए है। हमारे पास उस दिन दो ऑप्शन आ रहे हैं।

हमारी इंडस्ट्री में आजकल ऐसा काफी कम हो रहा है कि फिल्में रिलीज ही नहीं हो रही हैं, फिल्में आ ही नहीं रही हैं, रोज हमलोग यही चीजें पढ़ते रहते हैं, देखते रहते हैं। अभी यहां दिवाली के टाइम पर दो ऐसी फिल्में आ रही हैं और मुझे लगता है कि ऑडियंस दोनों फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रही है। मुझे अजय सर की फिल्में भी पसंद है। मैं उनकी भी फिल्म देखने जाऊंगा। मैं उम्मीद करता हूं कि आप हमारी भी फिल्म देखने जाएं। दो फिल्में चलने का बहुत स्कोप है।

उल्लेखनीय है कि ‘भूल भुलैया 3’ में कार्तिक के साथ विद्या बालन, तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित और राजपाल यादव भी हैं। दूसरी ओर, ‘सिंघम अगेन’ में अजय के साथ करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह जैसे स्टार हैं।

kartik aaryan,actor kartik aaryan,bhool bhulaiyaa 3,singham again,box office clash,diwali 2024,ajay devgn,aamir khan,rajinikanth,aamir rajinikanth,coolie

आमिर खान ने रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ के लिए दीं डेट्स

आमिर खान हाल ही अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर 11 अक्टूबर को ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ के एपिसोड में बेटे जुनैद खान के साथ नजर आए थे। फैंस को आमिर की अगली फिल्म का इंतजार है। उनकी पिछली फिल्म साल 2022 में आई ‘लाल सिंह चड्ढा’ थी। अब बताया जा रहा है कि आमिर फिल्ममेकर लोकेश कनकराज की फिल्म ‘कुली’ में काम करने वाले हैं। ये एक मल्टी-स्टारर फिल्म है जिसके हीरो रजनीकांत हैं।

पीपिंगमून में छपी रिपोर्ट के मुताबिक आमिर ‘कुली’ में कैमियो करने वाले हैं। आमिर के रोल को बिल्कुल गुप्त रखा जा रहा है। लोकेश ने उन्हें ध्यान में रखकर ये किरदार रचा है। आमिर और रजनीकांत को लेकर एक छोटा मगर दमदार सीक्वेंस डिजाइन किया गया है। आमिर ने फिल्म के लिए डेट दे दी है। फिल्म के अगले शैड्यूल की शूटिंग 15 अक्टूबर से शुरू होगी। उसी दौरान आमिर भी शूट करेंगे।

‘कुली’ रजनीकांत की 171वीं फिल्म है। इस फिल्म में नागार्जुन, श्रुति हासन, उपेन्द्र और सत्यराज भी होंगे। बता दें आमिर व रजनीकांत ने साल 1995 में आई ‘आतंक ही आतंक’ फिल्म में भी स्क्रीन शेयर की थी। रजनीकांत की फिल्म ‘वेट्टैयन’ हाल ही रिलीज हुई है, जिसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री