न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कार्तिक ने बॉलीवुड एक्टर्स की फीस को लेकर कही यह बात, ‘भूल भुलैया 3’ को लेकर दे डाली खास Update

कार्तिक आर्यन एक ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने फिल्मी बैकग्राउंड के बगैर बॉलीवुड में अपनी पहचान बना खास मुकाम हासिल किया है। कार्तिक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 15 Oct 2024 2:08:59

2 News : कार्तिक ने बॉलीवुड एक्टर्स की फीस को लेकर कही यह बात, ‘भूल भुलैया 3’ को लेकर दे डाली खास Update

कार्तिक आर्यन एक ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने फिल्मी बैकग्राउंड के बगैर बॉलीवुड में अपनी पहचान बना खास मुकाम हासिल किया है। कार्तिक ने साल 2011 में आई फिल्म 'प्यार का पंचनामा' से करिअर की शुरुआत की थी। कार्तिन फिलहाल अपनी अगली फिल्म 'भूल भुलैया 3' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसकी बॉक्स ऑफिस पर ‘सिंघम अगेन’ से टक्कर देखने को मिलेगी। फिल्म में कार्तिक के साथ तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित और विद्या बालन भी हैं।

इस बीच फिल्म के प्रमोशन के दौरान कार्तिक ने बॉलीवुड में स्टार्स की बढ़ती फीस और अपनी फीस घटाने पर खुलकर बात की। पिंकविला से बात करते हुए कार्तिक ने कहा कि हर चीज का अपना हिसाब-किताब होता है। ये एक बिजनेस मॉडल की तरह काम करता है। अगर सब कुछ सही तरीके से मैनेज हो रहा है, तो ये ठीक है। अगर सैटेलाइट, डिजिटल और म्यूजिक राइट्स से मिलने वाले पैसे से प्रोड्यूसर्स को फायदा हो रहा है और लोग किसी एक्टर को देखने के लिए आ रहे हैं, तो उनकी फीस लेना सही है।

बॉलीवुड में एक्टर्स की फीस को लेकर बहस इसलिए होती है क्योंकि लोग इस मामले को सही से समझ नहीं पाते हैं। लोग सही से हिसाब नहीं लगा पा रहे हैं। इसी वजह से ये चर्चा हो रही है और लोग नाराज भी हो रहे हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि मेरा हिसाब सही है। मेरे निर्माता मुझसे खुश हैं और मैं चाहूंगा कि उन्हें कभी मुझसे कोई शिकायत न हो। कार्तिक ने 'भूल भुलैया 2' के लिए फीस कम कर दी थी, क्योंकि वे चाहते थे कि फिल्म का बजट कंट्रोल में रहे।

kartik aaryan,actor kartik aaryan,kartik bollywood stars fees,bhool bhulaiyaa 3 movie,vidya balan,anees bazmi,bhool bhulaiyaa 2,kara advani

कार्तिक ने खोला राज, ‘भूल भुलैया 3’ में होंगे 2 क्लाइमैक्स, लिया कियारा का नाम

कार्तिक ने पिंकविला से ‘भूल भुलैया 3’ के दो क्लाइमैक्स पर बात की। कार्तिक बोले, “मुझे लगता है कि एक या दो लोग और असली क्लाइमैक्स के बारे में जानते होंगे। लेकिन हां दो क्लाइमैक्स शूट हुए हैं। जब स्क्रिप्ट हमारे पास आई तो करीब 5 लोगों को ही 15 पेज दिए गए थे। जब हम शूटिंग कर रहे थे, इनफैक्ट जब हम कियारा के साथ शूट कर रहे थे...इसके बाद कार्तिक रुक गए और बोले, 'सॉरी। मेरा मतलब है जब हम विद्याजी के साथ शूट कर रहे थे।'

इसके बाद कार्तिक ने पूछा, 'ये लाइव नहीं है ना?' बस कार्तिक के इसी स्टेटमेंट के बाद इंटरनेट पर थ्योरी चलने लगीं कि फिल्म में कियारा का कैमियो होगा क्योंकि कियारा आडवाणी 'भूल भुलैया 2' में भी थीं। फिर कार्तिक बोले, 'मैं बस इतना बताना चाहता हूं कि हमने दो क्लाइमैक्स शूट किए हैं। ऐसा पहली बार हुआ है जब मुझे इतनी सारी चीजें छिपानी पड़ रही हैं।

यह अलग फिल्म है। ‘भूल भुलैया 3’ में आप लोगों के लिए बहुत सारे सरप्राइजेज होंगे। इस बीच मेकर्स ने फिल्म के टाइटल ट्रैक का टीजर जारी कर दिया है। गाना 16 अक्टूबर को रिलीज होगा। गाने को नीरज श्रीधर, दिलजीत दोसांझ और पिटबुल ने आवाज दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री