न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अजय देवगन पर भारी पड़े कार्तिक आर्यन, एडवांस में चला भूल भुलैया 3 का जादू

वर्ष की सर्वाधिक प्रतीक्षित और बहुचर्चित फिल्मों सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 को लेकर दर्शकों का उन्माद अब इनकी पूरी तरह से खुल चुकी एडवांस में साफ नजर आ रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 30 Oct 2024 5:26:09

अजय देवगन पर भारी पड़े कार्तिक आर्यन, एडवांस में चला भूल भुलैया 3 का जादू

वर्ष की सर्वाधिक प्रतीक्षित और बहुचर्चित फिल्मों सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 को लेकर दर्शकों का उन्माद अब इनकी पूरी तरह से खुल चुकी एडवांस में साफ नजर आ रहा है। स्क्रीन्स की संख्या में सिंघम अगेन से मात खाने वाली भूल भुलैया 3 ने एडवांस बुकिंग के मामले में उसे जबरदस्त पटखनी देने में सफलता प्राप्त कर ली है।

गौरतलब है कि यह दोनों फिल्में इस दीपावली के मौके पर यानी 1 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर क्लैश कर रही हैं। दोनों ही फिल्मों के मेकर्स के बीच स्क्रीन शेयरिंग को लेकर काफी खींचतान चली। इस झड़प की वजह से इन फिल्मों की प्री-सेल भी देर से शुरू हुई लेकिन एक बार जब फुल फ्लैड्ज बुकिंग शुरू हो गई है तो दोनों ही फिल्मों की धुआंधार एडवांस बुकिंग हो रही है।
आइए डालते हैं एक नजर ‘सिंघम अगेन’ और ‘भूल भुलैया 3’ में से कौन सी फिल्म प्री टिकट सेल कलेक्शन में आगे चल रही है?

‘सिंघम अगेन’ को लेकर है उत्सुकता

रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है। इस फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर अपने बाजीराव सिंघम के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, अर्जुन कपूर और टाइगर श्रॉफ भी अहम रोल में दिखेंगे। फिल्म की रिलीज से पहले ही इसका फीवर दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है जिसके चलते इसकी खूब एडवांस बुकिंग हो रही है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘सिंघम अगेन’ के ओपनिंग डे के लिए अब तक 4226 शोज बुक हो चुके हैं। ‘सिंघम अगेन’ ने एडवांस बुकिंग में अब तक कलेक्शन 83.26 लाख रुपये हो गए हैं।

‘भूल भुलैया 3’ ने एडवांस बुकिंग में की इतनी कमाई

अनीज बज्मी निर्देशित ‘भूल भुलैया 3’ ने रिलीज से पहले ही काफी माहौल बना दिया है। फिल्म के ट्रेलर और गानों ने ही ‘भूल भुलैया 3’ के लिए फैंस की एक्साइटमेंट को पीक पर कर दिया है। ऐसे में फिल्म की फर्स्ट डे के लिए जमकर प्री टिकट सेल हो रही है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘भूल भुलैया 3’ के अब तक 4 हजार 734 शोज की बुकिंग हो चुकी । फिल्म के अब तक 66 हजार 176 टिकट बिक चुके हैं। इसी के साथ फिल्म ने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में ही 1.8 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

आज और कल प्री टिकट सेल बढ़ने की उम्मीद

ज्यादा शो और प्रीमियम प्रॉपर्टी धीरे-धीरे शुरू होने के साथ, दोनों फिल्मों की प्री-सेल आज और कल ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है और यह साल की सबसे ज्यादा प्री टिकट सेल में से एक होने की उम्मीद है। दोनों फ्रेंचाइजी लोगों के बीच बेहद पॉपुलर हैं इसलिए बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर होगी। देखने वाली बात होगी कि बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की सिंघम और कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 में से कौन किस पर भारी पड़ती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री