न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मां ने दिए संकेत, इस एक्ट्रेस से हो सकती है कार्तिक की शादी, हर्षवर्धन की फिल्म ‘दीवानियत’ में सोनम की एंट्री

कार्तिक आर्यन इस समय बॉलीवुड के सबसे चार्मिंग एक्टर में से एक हैं। युवा दर्शक उन्हें बहुत पसंद करते हैं और उनकी एक झलक पाने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 12 Mar 2025 1:21:09

2 News : मां ने दिए संकेत, इस एक्ट्रेस से हो सकती है कार्तिक की शादी, हर्षवर्धन की फिल्म ‘दीवानियत’ में सोनम की एंट्री

कार्तिक आर्यन इस समय बॉलीवुड के सबसे चार्मिंग एक्टर में से एक हैं। युवा दर्शक उन्हें बहुत पसंद करते हैं और उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। कार्तिक की पिछली फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ दिवाली पर रिलीज हुई थी। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया और रिकॉर्डतोड़ कमाई की। अब कार्तिक रोमांटिक मूवी 'आशिकी 3' में नजर आएंगे। इसमें कार्तिक की जोड़ी साउथ इंडियन एक्ट्रेस श्रीलीला के साथ बनी है। इसके डायरेक्टर अनुरास बसु हैं और फिल्म दिवाली पर रिलीज होगी।

इस बीच कार्तिक और श्रीलीला की डेटिंग की चर्चाएं भी जोरों पर हैं। श्रीलीला एमबीबीएस की पढ़ाई कर चुकी हैं यानी वह एक डॉक्टर भी हैं। ऐसे में अगर उनकी कार्तिक के साथ शादी हो जाती है तो एक्टर की मां माला तिवारी का सपना पूरा हो जाएगा। दरअसल 8-9 मार्च को जयपुर में आयोजित हुए आईफा अवॉर्ड्स के दौरान कार्तिक की मां ने अपने होने वाली बहू की खूबियों के बारे में बात करते हुए कपल के रिलेशनशिप की खबरों को और तेज कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक क्लिप में कार्तिक की मां से उनकी होने वाली बहू की खूबियों के बारे में पूछा गया।

इस पर रिएक्शन देते हुए उन्होंने खुलासा किया कि परिवार की मांग एक बहुत अच्छी डॉक्टर की है। नेटिजंस उनके इस बयान को उनके बेटे की रूमर्ड गर्लफ्रेंड श्रीलीला की तरफ इशारा मान रहे हैं। कुछ समय पहले दिग्गज कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में भी कार्तिक की मां ने यह इच्छा जताई थी कि उनकी बहू एक डॉक्टर हो। कार्तिक का पूरा परिवार डॉक्टर है। मां, पिता और बहन तीनों पेशे से डॉक्टरी करते हैं। इसके चलते कार्तिक की मां ने भी अपनी बहू के डॉक्टर होने की ख्वाहिश जाहिर की थी। अब अगर कार्तिक और श्रीलीला के डेटिंग की खबरों में सच्चाई है तो उनकी मां के अरमान पूरे हो सकते हैं।

हालांकि कार्तिक और श्रीलीला दोनों ने ही अभी तक रिलेशनशिप को लेकर कुछ भी नहीं कहा है। वैसे कार्तिक का नाम पूर्व में सारा अली खान और अनन्या पांडे के साथ भी जुड़ चुका है। कार्तिक और सारा ‘लव आजकल 2’ में नजर आए थे। इसके बाद से उनके अफेयर की खबरें चल पड़ी थीं। सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें ‘सार्तिक’ टैग दे दिया था। हालांकि बाद में उनका ब्रेकअप हो गया। कुछ समय पहले दोनों फिर से कुछ मौकों पर साथ दिखे तो उनके पैचअप की चर्चाएं होने लगी थीं।

सोनम बाजवा ने वीडियो शेयर कर ‘दीवानियत’ के रोल के लिए की पुष्टि

‘सनम तेरी कसम’ फेम अभिनेता हर्षवर्धन राणे इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'दीवानियत' को लेकर लाइमलाइट में हैं। फिल्म के डायरेक्टर मिलाप मिलन जावेरी हैं। अमूल मोहन और अंशुल मोहन इस फिल्म के निर्माता हैं। इस बीच खबर है कि फिल्म में एक्ट्रेस सोनम बाजवा की एंट्री हो गई है। इस लव स्टोरी फिल्म में सोनम की जोड़ी हर्षवर्धन के साथ बनी है। यह पहला मौका होगा, जब ये दोनों कलाकार पर्दे पर साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।

सोनम ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें सोनम बोल रहीं हैं, “तेरा प्यार, प्यार नहीं, मेरी जिद है, जिसे तू पार कर रहा है, वो हर हद की हद है, जल जाऊंगी, मिट जाऊंगी, पर खाती हूं मैं कसम, तेरे इश्क में झुक जाऊं मैं भी वो सनम। तेरे लिए मेरे दिल में मोहब्बत नहीं, नफरत है, तुझे तबाह जो कर देगी, वो मेरी दीवानियत है।”

सोनम ने इसके कैप्शन में लिखा, “दीवानियत में प्यार की आग लाने के लिए बहुत रोमांचित हूं। जुनून और दिल टूटने की एक गहन गाथा, जिसमें अद्भुत हर्षवर्धन राणे के साथ अभिनय किया है। प्यार के इस पागलपन को देखने के लिए आप सभी का इंतजार नहीं कर सकती।” 'दीवानियत' की शूटिंग इसी महीने शुरू होगी और यह फिल्म इस साल के अंत तक सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी