न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कार्तिक की मां को भी नहीं मिला ‘भूल भुलैया 3’ का टिकट, एक्टर ने दिलचस्प अंदाज में बताई फिल्म की कमाई

कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ इस समय सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। फिल्म शुक्रवार (1 नवंबर) को दिवाली के मौके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 03 Nov 2024 7:23:17

कार्तिक की मां को भी नहीं मिला ‘भूल भुलैया 3’ का टिकट, एक्टर ने दिलचस्प अंदाज में बताई फिल्म की कमाई

कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ इस समय सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। फिल्म शुक्रवार (1 नवंबर) को दिवाली के मौके पर रिलीज हुई। फैंस को फिल्म खूब पसंद आ रही है। इस बीच कार्तिक की मां का एक वीडियो सामने आया है। वह कहती नजर आ रही हैं कि उन्हें कार्तिक की फिल्म के टिकट नहीं मिल रहे हैं। दरअसल कार्तिक ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। कार्तिक ने कैप्शन में लिखा, “मम्मी को भी नहीं मिल रहे टिकट्स। बहुत खुश हूं ऐसी परेशानी से।” कार्तिक की मां फोन पर ‘भूल भुलैया 3’ का टिकट बुक करती नजर आ रही हैं।

वह यह बताती भी दिख रही हैं कि रविवार की वजह से कार्तिक के सभी शो फुल चल रहे हैं। वह सोफे पर बैठी हैं और उन्हें टिकट मिलने में हो रही परेशानी के बारे में बता रही हैं। वह मजाकिया अंदाज में कहती हैं, मुझे पोस्ट करने का मन कर रहा है कि हे भगवान मेरी आंखें तरस गई हैं ये फिल्म देखने को। इसके बाद कार्तिक मजाक में पूछते हैं, अब टिकट कहां से बुक करें। फैंस इस वीडियो पर हार्ट और खुशी वाले इमोजी बना रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा कि आंटी के लिए कितनी खुशी की बात होगी ये। दूसरे ने लिखा कि कार्तिक की मां कितना प्राउड महसूस कर रही होंगी। तीसरे ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि क्या आंटी ने पहले से टिकट बुक नहीं कराए थे। कुछ लोग कार्तिक को ट्रॉल भी कर रहे हैं। वे वीडियो को सस्ती पीआर एक्टिविटी बता रहे हैं।

कार्तिक आर्यन ने पहले दिन की जैसे दूसरे दिन का कलेक्शन भी बताया

कार्तिक ‘भूल भुलैया 3’ में ‘रूह बाबा’ के कॉमिक किरदार में अपने इंस्टा हैंडल पर भी नजर आ रहे हैं। वे अलहदा अंदाज में लोगों को बता रहे हैं कि उनकी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना हो चुका है। शनिवार को कार्तिक ने फिल्म का कलेक्शन बताते हुए कैप्शन में लिखा था कि वो और मंजूलिका दोनें पैसे गिनने जा रहे हैं। अब आज रविवार (3 नवंबर) को फिर से मजेदार तरीके से उन्होंने पोस्ट की है।

इसमें उन्होंने अपनी और एक चुड़ैल की फोटो लगाई है। कार्तिक आंकड़े बताने वाला पोस्टर लगाया है। इसमें पहले दिन की कमाई 36.6 करोड़ और दूसरे दिन की 38.4 करोड़ के साथ टोटल कमाई 75 करोड़ बताई गई है। साथ ही कैप्शन में लिखा, “रूह बाबा और मंजू (मंजूलिका) बहन की तरफ से हैप्पी भाई दूज।” इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, “मुझे लगता है मंजू को कार्तिक आर्यन की तरफ से भाई जोन होना पसंद नहीं आया। वो इसका बदला अगली फिल्म में लेगी।” दूसरे यूजर ने लिखा, “एक ही दिन में इतने कमा लिए, मदद चाहिए गिनने के लिए? मुझे लगता है आपको इन पैसों को गिनने के लिए वीकेंड तक पूरे गांव की जरूरत पड़ेगी।”

ये फिल्म कार्तिक, विद्या और माधुरी की अब तक की हाइएस्ट ओपनिंग लेने वाली फिल्म है। बता दें इस हॉरर कॉमेडी को अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में कार्तिक के साथ तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित और विद्या बालन भी हैं। फिल्म में संजय मिश्रा और राजपाल यादव भी कमाल के कॉमिक अंदाज में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री