Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शूटिंग के दौरान घायल हुए कार्तिक आर्यन, घुटने में लगी गंभीर चोट; अस्पताल में भर्ती, जल्द होगी सर्जरी

कार्तिक आर्यन शूटिंग के दौरान घुटने में चोट लगने के बाद फोर्टिस रहेजा अस्पताल में भर्ती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक जल्द उनकी सर्जरी होगी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 19 Aug 2026 8:50:23

शूटिंग के दौरान घायल हुए कार्तिक आर्यन, घुटने में लगी गंभीर चोट; अस्पताल में भर्ती, जल्द होगी सर्जरी

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कबीर खान के निर्देशन में बन रही अनटाइटल्ड फिल्म के एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान उनके घुटने में गंभीर चोट आई। यह घटना फिल्म की शूटिंग के अंतिम दो दिनों के दौरान होने की बात कही जा रही है।

चोट लगने के बाद कार्तिक आर्यन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, चिकित्सकों ने उन्हें घुटने की सर्जरी कराने और इसके बाद कुछ समय आराम करने की सलाह दी है।

फोर्टिस रहेजा अस्पताल में चल रहा इलाज

रिपोर्ट के मुताबिक, कार्तिक आर्यन को मुंबई के फोर्टिस रहेजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने इंडिया टुडे को बताया कि अभिनेता डॉक्टरों की निगरानी में हैं और जल्द ही उनके घुटने की सर्जरी की जाएगी। सूत्र के अनुसार, ऑपरेशन के बाद कार्तिक को कुछ दिनों तक आराम करना होगा, जिसके बाद वह दोबारा काम शुरू कर सकेंगे।

कबीर खान की इस फिल्म में कई हाई-इंटेंसिटी एक्शन सीन शामिल हैं। इन्हीं दृश्यों की तैयारी के लिए कार्तिक पिछले कुछ समय से विशेष ट्रेनिंग भी कर रहे थे। हालांकि, शूटिंग के दौरान हुए हादसे के कारण फिल्म से जुड़े काम पर फिलहाल उनका ब्रेक लग गया है।

कबीर खान के साथ दूसरी बार काम कर रहे हैं कार्तिक

कार्तिक आर्यन और निर्देशक कबीर खान की यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों ‘चंदू चैंपियन’ में साथ काम कर चुके हैं। उनकी नई फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं किया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, सर्जरी और रिकवरी पूरी होने के बाद कार्तिक अनुराग बसु की अगली फिल्म पर काम शुरू कर सकते हैं। यह एक रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म बताई गई है, जिसमें श्रीलीला मुख्य भूमिका में हैं। श्रीलीला इसी फिल्म के जरिए बॉलीवुड में कदम रख रही हैं और उन्होंने हाल ही में मुंबई में अपने हिस्से की शूटिंग दोबारा शुरू की है। फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी प्रीतम संभाल रहे हैं।
‘नागजिला’ और ‘कैप्टन इंडिया’ भी लाइनअप में

कार्तिक आर्यन के आगामी प्रोजेक्ट्स में ‘नागजिला’ भी शामिल है। मृगदीप सिंह लांबा के निर्देशन में बन रही यह फिल्म फैंटेसी-कॉमेडी-एडवेंचर शैली की है और इसे करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

इसके अलावा अभिनेता के पास ‘कैप्टन इंडिया’ भी है। इस फिल्म में वह देशभक्ति से जुड़े पायलट के किरदार में नजर आने वाले हैं।

फिलहाल कार्तिक की प्राथमिकता चोट से उबरना और डॉक्टरों की सलाह के अनुसार रिकवरी करना है। इसके बाद ही उनके अगले प्रोजेक्ट्स के काम की दिशा स्पष्ट होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका