न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नेगेटिव खबरों पर बोले कार्तिक..., कपिल ने अक्षय का नाम ले किया मजाक! पुनीत की पत्नी हुईं भावुक

चॉकलेटी बॉय की इमेज रखने वाले एक्टर कार्तिक आर्यन के पास एक के बाद एक कई प्रोजेक्ट हैं। वे इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'धमाका' के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 18 Nov 2021 2:22:18

नेगेटिव खबरों पर बोले कार्तिक..., कपिल ने अक्षय का नाम ले किया मजाक! पुनीत की पत्नी हुईं भावुक

चॉकलेटी बॉय की इमेज रखने वाले एक्टर कार्तिक आर्यन के पास एक के बाद एक कई प्रोजेक्ट हैं। वे इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'धमाका' के प्रमोशन में बिजी हैं। कार्तिक ने सिद्धार्थ कनन को दिए एक इंटरव्यू के दौरान उन्हें लेकर सामने आई नेगेटिव खबरों पर बात की। कार्तिक ने कहा कि कई बार मैं खुद से पूछता हूं, ऐसा क्यों हो रहा है? खुद से ज्यादा मुझे अपने परिवार के लिए लगता है, क्योंकि वे इस दुनिया से नहीं हैं। मैं इस इंडस्ट्री से हूं तो मुझे पता है कि जब तक आप अपने काम पर ध्यान देंगे बाकी किसी चीज से फर्क नहीं पड़ेगा।

लेकिन मेरे परिवारवाले परेशान हो जाते हैं और मुझे बस इसी बात की चिंता होती है। मैं मम्मी को बहुत समझाता हूं। वर्ना कोई फर्क नहीं पड़ता है। मुझे पता है कि हमेशा मेरा काम बोलेगा। उल्लेखनीय है कि कार्तिक फिल्ममेकर करण जौहर की फिल्म दोस्ताना 2 में जाह्नवी कपूर के अपोजिट कास्ट किए गए थे। इसके बाद वे फिल्म से बाहर हो गए। इसकी कई वजहें सुर्खियों में रही थीं। कार्तिक के अनप्रोफेशनल व्यवहार, फिल्म के बीच में पैसे बढ़ाने की मांग और जाह्नवी से झगड़े जैसे कारण बताए जा रहे थे।

kartik aaryan,kapil sharma,puneeth rajkumar,Akshay Kumar,dhamaka movie,bollywood news in hindi

कपिल शर्मा शो में धमाका फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे कार्तिक

द कपिल शर्मा शो में इस वीकेंड पर कार्तिक आर्यन धमाका फिल्म के प्रमोशन के लिए आएंगे। कार्तिक के साथ एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और अमृता सुभाष भी होंगी। इसका प्रोमो सामने आया है। इसमें कपिल कहते हैं कि कार्तिक मेरे फुटस्टेप फॉलो कर रहे हैं। किस-किस को प्यार करुं में मेरी तीन पत्निया थीं जिसके बाद आपने पति-पत्नी और वो की। मैंने नेटफ्लिक्स पर शो अनाउंस किया तो आप भी उस पर फिल्म लेकर आ गए। क्या आपने सोच रखा है कि आप सिर्फ टॉप सेलेब्रिटीज को ही फॉलो करेंगे।

साथ ही कपिल कहते हैं कि कार्तिक के एक काम से मुझे बहुत खुशी हुई। मैंने एक बार एड फिल्म की थी वो अगले साल अक्षय पाजी ने छीन ली। अक्षय पाजी का तो आपको पता है उन्होंने काम छीनने में थ्री ईयर कोर्स किया हुआ है। ये पहला बंदा है जिसने अक्षय कुमार की फिल्म छीन ली। उल्लेखनीय है कि कार्तिक भूल भूलैया के सीक्वल में कियारा आडवाणी के साथ दिखेंगे। भूल भूलैया में कार्तिक की जगह अक्षय थे।

29 अक्टूबर को हो गया था साउथ के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का निधन

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का 29 अक्टूबर को कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया था। अब पुनीत की पत्नी अश्विनी रेवंथ ने सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने अपने दर्द को बयां करने की कोशिश की है। अश्विनी ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि पुनीत राजकुमार की असामयिक मौत से न केवल परिवार को बल्कि पूरे कर्नाटक राज्य को सदमा पहुंचा है। यह कल्पना करना कठिन है कि इस नुकसान ने कितना दर्द दिया होगा। आप सभी फैंस ने ही उन्हें 'पावर स्टार' बनाया। आप जिस दर्द से गुजरे हैं, उसके बावजूद आपने अपना आपा नहीं खोया है और न ही कोई अप्रिय घटना होने दी। इससे पुनीत राजकुमार को सम्मानजनक विदाई मिली।

मैं भारी मन से सिर्फ सिनेप्रेमियों की ही नहीं बल्कि भारत और विदेशों के सभी उम्र के लाखों लोगों की संवेदना को स्वीकार करती हूं। जब मैं देखती हूं कि आप हजारों लोग अपने प्रिय ‘अप्पू’ के मार्ग का अनुसरण करते हैं और नेत्रदान के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाते हैं तो मेरी आखों में आंसू आ जाते हैं। वे आपके द्वारा किए गए इन अच्छे कामों में एक आदर्श के रूप में जीवित रहेंगे। हमारे पूरे परिवार की ओर से आपके प्यार और समर्थन के लिए, सभी प्रशंसकों और प्रत्येक व्यक्ति का हृदय से आभार। कन्नड़ फिल्मों में धूम मचाने वाले पुनीत ने मात्र 46 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर