न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘दोस्ताना-2’ से बाहर होने के सवाल पर ऐसा बोले कार्तिक, सुष्मिता ने इस बात के लिए फैंस को कहा थैंक्स

एक्टर कार्तिक आर्यन हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'धमाका' के लिए दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल कर रहे हैं। इस साल की शुरुआत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 05 Dec 2021 6:07:27

‘दोस्ताना-2’ से बाहर होने के सवाल पर ऐसा बोले कार्तिक, सुष्मिता ने इस बात के लिए फैंस को कहा थैंक्स

एक्टर कार्तिक आर्यन हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'धमाका' के लिए दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल कर रहे हैं। इस साल की शुरुआत में कार्तिक के फिल्ममेकर करण जौहर की आने वाली फिल्म 'दोस्ताना 2' से बाहर होने ने सुर्खियां बटोरीं। इस खबर ने एक बार फिर से भाई-भतीजावाद की बहस को हवा देने के साथ कई अटकलों को जन्म दिया। हालांकि कार्तिक ने फिल्म से बाहर निकाले जाने पर टिप्पणी करने से परहेज किया था। अब कार्तिक के सामने एक बार फिर यह सवाल आ गया। एजेंडा आजतक 2021 में कार्तिक ने कहा कि मैं किसी बॉलीवुड कैंप का हिस्सा नहीं हूं। मैं अपने टैलेंट के दम पर यहां पहुंचा हूं और भविष्य में भी मैं ऐसा ही करूंगा।

मैं 'दोस्ताना 2' को लेकर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। माना जा रहा है कि करण और कार्तिक के बीच मतभेद था। इसी कारण कार्तिक को फिल्म से हाथ धोना पड़ गया। 'दोस्ताना 2' में जाह्नवी कपूर और अभिनेत्री लक्ष्या भी हैं। कार्तिक के बाहर होने के बाद 'दोस्ताना 2' के लिए मुख्य अभिनेता का अभी तक खुलासा नहीं किया गया है। उल्लेखनीय है कि कार्तिक के पास 'भूल भुलैया 2', 'शहजादा', 'कैप्टन इंडिया', 'फ्रेडी' सहित कई फिल्में हैं।

kartik aaryan,sushmita sen,dostana 2,karan johar,aarya 2,bollywood news in hindi

30 मिलियन व्यूज हो चुके हैं सुष्मिता की वेबसीरीज ‘आर्या 2’ के

पूर्व मिस यूनिवर्स व एक्ट्रेस सुष्मिता सेन स्टारर ‘आर्या 2’ एक ऐसी वेबसीरीज है जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इसके ट्रेलर को 30 मिलियन व्यूज के साथ जिस तरह की रिएक्शन मिली है, उससे यह साफ है कि सीरीज का पार्ट 2 धमाल मचाने वाला है। यह 10 दिसंबर से डिजनी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। सीरीज में मुख्य किरदार निभाने वालीं सुष्मिता ने इंस्टाग्राम पर फैंस को प्यार और सराहना के लिए धन्यवाद दिया है।

सुष्मिता ने फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा, “आर्या 2 के सनसनीखेज ट्रेलर को सभी ने प्यार किया है! 30 मिलियन व्यूज का मील का पत्थर पार करना प्रशंसकों द्वारा बरसाए गए प्यार का प्रमाण है।” राम माधवानी द्वारा निर्मित और निर्देशित ‘आर्या’ के सीजन दो में एक मां की यात्रा है क्योंकि वह अपने परिवार और बच्चों की रक्षा के लिए अपराध और दुश्मनों की अंधेरी दुनिया से लड़ती है। सीरीज में सिकंदर खेर, विकास कुमार, मेयो साराओ, अंकुर भाटिया, आकाश खुराना और डेलनाज ईरानी भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो