न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'प्यार का पंचनामा' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के बाद एक और एंटरटेनर के लिए कार्तिक आर्यन और लव रंजन ने मिलाया हाथ

एक बार फिर इस सफल अभिनेता-निर्देशक जोड़ी की वापसी होने जा रही है। सिने गलियारों में बहती उमस भरी हवाओं ने बताया कि कार्तिक आर्यन और लव रंजन 2026 में एक नए अनटाइटल्ड एंटरटेनर पर काम शुरू करेंगे। फिलहाल यह फिल्म प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और स्क्रिप्ट लॉक हो चुकी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 29 Sep 2025 9:09:42

'प्यार का पंचनामा' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के बाद एक और एंटरटेनर के लिए कार्तिक आर्यन और लव रंजन ने मिलाया हाथ

बॉलीवुड में जब भी लंबे समय तक चलने वाली एक्टर-डायरेक्टर जोड़ियों की बात होती है, तो कार्तिक आर्यन और लव रंजन का नाम ज़रूर आता है। इस जोड़ी ने 'प्यार का पंचनामा' सीरीज़ और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी हिट फिल्मों से युवा दर्शकों के दिलों पर राज किया है। अब, सात साल बाद यह जोड़ी एक बार फिर एक नए प्रोजेक्ट के साथ पर्दे पर वापसी के लिए तैयार है।

साल 2011 में 'प्यार का पंचनामा' से शुरू हुई इस जोड़ी की यात्रा ने धीरे-धीरे एक कल्ट फैनबेस तैयार किया। पहली फिल्म को जबरदस्त जुबानी प्रशंसा मिली, वहीं 2015 में आए इसके सीक्वल ने इस फ्रैंचाइज़ी की पकड़ को और मज़बूत किया। इसके बाद 2018 में आई 'सोनू के टीटू की स्वीटी' ने तो बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया और कार्तिक आर्यन को एक नया सुपरस्टार बना दिया। इस फिल्म ने न सिर्फ व्यवसायिक सफलता हासिल की, बल्कि कॉलेज और यंग ऑडियंस के बीच एक पॉप-कल्चर आइकॉन का दर्जा भी हासिल किया।

अब, एक बार फिर इस सफल अभिनेता-निर्देशक जोड़ी की वापसी होने जा रही है। सिने गलियारों में बहती उमस भरी हवाओं ने बताया कि कार्तिक आर्यन और लव रंजन 2026 में एक नए अनटाइटल्ड एंटरटेनर पर काम शुरू करेंगे। फिलहाल यह फिल्म प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और स्क्रिप्ट लॉक हो चुकी है।

फिल्म से जुड़े सूत्र बताते हैं —“लव रंजन और कार्तिक आर्यन लंबे समय से साथ काम करने के एक नए मौके की तलाश में थे। अब एक ऐसी स्क्रिप्ट तैयार हुई है, जो दोनों की क्रिएटिव केमिस्ट्री को फिर से सामने लाएगी। यह फिल्म पहले की तरह एक आउट-एंड-आउट एंटरटेनर होगी, जिसमें म्यूज़िक, रोमांस और ह्यूमर का वही फॉर्मूला होगा जो दर्शकों को सबसे ज़्यादा पसंद आता है।”

इस प्रोजेक्ट के ज़रिए कार्तिक आर्यन और लव रंजन की पांचवीं बार साथ में काम करने की योजना है। यह आज के दौर की उन चुनिंदा जोड़ियों में शामिल हो चुकी है जिनकी रचनात्मक साझेदारी लगातार बरकरार रही है। सूत्र बताते हैं कि फिल्म की बाकी स्टार कास्ट और तकनीकी टीम को अगले कुछ महीनों में फाइनल कर लिया जाएगा।

सूत्र आगे कहते हैं —“यह फिल्म पूरी तरह लव रंजन की स्टाइल में बनेगी—शानदार म्यूज़िक, चुटीला डायलॉग्स और रिलेटेबल कहानियों का पावरफुल मिक्स। कार्तिक इस फिल्म में उसी अंदाज़ में नजर आएंगे, जिसमें दर्शक उन्हें सबसे ज़्यादा पसंद करते हैं—थोड़ा रोमांटिक, थोड़ा शरारती और पूरी तरह एंटरटेनर।”

जहां एक ओर यह फिल्म अगले साल फ्लोर पर जाएगी, वहीं दूसरी तरफ कार्तिक आर्यन इस साल के अंत में 'तू मेरी, मैं तेरा, मैं तेरा, तू मेरी' में नज़र आने वाले हैं, जो 31 दिसंबर 2025 को रिलीज़ होगी। वहीं, लव रंजन की 'दे दे प्यार दे 2' 14 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।

दर्शकों के लिए यह खबर किसी तोहफे से कम नहीं है, क्योंकि कार्तिक और लव की जोड़ी ने हमेशा कुछ अलग, मजेदार और यादगार दिया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि यह नया प्रोजेक्ट भी पहले की फिल्मों की तरह बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगा और एक बार फिर से कार्तिक को उनके चहेते ‘लव रंजन यूनिवर्स’ में वापस लेकर आएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह