Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कार्तिक-अनन्या ने क्रोएशिया में शेड्यूल पूरा कर किया इस गाने पर डांस, विवाद के चलते इन्हें बदलना पड़ा था घर

अभिनेत्री अनन्या पांडे और अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ को लेकर खबरों में हैं। फैंस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 19 Jun 2025 1:15:43

2 News : कार्तिक-अनन्या ने क्रोएशिया में शेड्यूल पूरा कर किया इस गाने पर डांस, विवाद के चलते इन्हें बदलना पड़ा था घर

अभिनेत्री अनन्या पांडे और अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ को लेकर खबरों में हैं। फैंस इस क्यूट जोड़ी को सिनेमाघरों देखने के लिए बेकरार है। फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है। इस बीच अनन्या व कार्तिक ने यूरोपियन कंट्री क्रोएशिया में अपना शेड्यूल पूरा कर लिया है। इस अवसर का जश्न मनाते हुए कार्तिक और अनन्या ने अपनी फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ के गाने ‘धीमे धीमे’ पर डांस किया। साल 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म में कार्तिक-अनन्या के साथ भूमि पेडनेकर भी थीं।

जब कार्तिक व अनन्या एक इमारत की छत पर लोकप्रिय गाने का हुक स्टेप कर रहे थे, तो टीम को उनके लिए चीयर करते देखा गया। कार्तिक ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, “अपनी अनन्या का शेड्यूल रैप हो गया और हम धीमे-धीमे पर डांस ना करें, ऐसा कैसा हो सकता है @ananyapanday#TuMeriMainTeraMainTeraTuMeri #क्रोएशिया।” करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, शरीन मंत्री केडिया और किशोर अरोड़ा द्वारा निर्मित यह फिल्म अगले साल 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके डायरेक्टर समीर विदवान्स हैं।

हाल ही करण ने फिल्म की रिलीज डेट घोषित की थी। करण ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें कार्तिक और अनन्या भारतीय पासपोर्ट के पीछे लिप लॉक करते नजर आ रहे थे। करण ने लिखा, “हस्ताक्षरित, सीलबंद और हमारी रे की रूमी की डिलीवरी! @kartikaaryan @ananyapanday #TuMeriMainTeraMainTeraTuMeri - अगले वैलेंटाइन पर सिनेमाघरों में: 13 फरवरी, 2026" यह फिल्म कार्तिक और करण के धर्मा प्रोडक्शंस के लिए एक नई शुरुआत का प्रतीक है। कुछ साल पहले विवाद के चलते कार्तिक धर्मा प्रोडक्शन की ‘दोस्ताना 2’ से दूर हो गए थे।

अब कार्तिक और करण एक और प्रोजेक्ट ‘नागजिला’ पर भी काम कर रहे हैं। फिल्म में कार्तिक इच्छाधारी नाग की भूमिका में दिखेंगे। कार्तिक की पिछली फिल्म की बात करें तो वह पिछले साल दिवाली पर रिलीज हुई ‘भूल भुलैया 3’ थी। यह हॉरर कॉमेडी मूवी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। दूसरी ओर, अनन्या की पिछली फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ इसी साल रिलीज हुई थी। फिल्म में अनन्या वकील के किरदार में नजर आईं और उनकी काफी तारीफ हुई।

अपूर्वा मखीजा ने कहा, पुलिस के आने और बिल्डिंग वालों की शिकायत के बाद…

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अपूर्वा मखीजा इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ में नजर आ रही हैं। अपूर्वा उस समय काफी चर्चा में आई थीं जब वो इस साल की शुरुआत में स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में हुए विवाद में फंस गई थीं। अपूर्वा, समय और रणवीर इलाहाबादिया को सोशल मीडिया पर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। रणवीर ने शो में एक कंटेस्टेंट से मां-बाप से जुड़ा एक अश्लील सवाल पूछ लिया था जिसके बाद पूरे देश में काफी बवाल हुआ था।

उस एपिसोड के पैनल में अपूर्वा भी मौजूद थीं। अपूर्वा को इसके बाद असल जीवन में कानूनी मुश्किलें झेलनी पड़ी थीं। अब अपूर्वा ने एक इंटरव्यू में इस विवाद और अपने जीवन से जुड़ी कई चीजों के बारे में बातें की हैं। अपूर्वा से मैशेबल इंडिया के होस्ट ने कहा कि मुझे नहीं पता था कि विवाद के बाद आपको अपना घर बदलना पड़ा था। इस पर अपूर्वा ने कहा कि अरे यार, क्योंकि मेरे पिछले घर में पुलिस आई थी, नोटिस लगाने और मुझे समन करने तो मेरे मकान मालिक ने मुझे बोला।

मेरी बिल्डिंग वालों ने शिकायत की कि इस बिल्डिंग में पुलिस आ रही है, कितनी गलत बात है, इसलिए हम बैचलर्स को नहीं रखते। इसलिए हम अकेली लड़की को नहीं रहने देते। पुलिस के आने के बाद और बिल्डिंग वालों की शिकायत के बाद मकान मालिक ने मुझे वहां से जाने के लिए कह दिया था। मैं उस घर में एक साल ही रही थीं। अप्रैल में अपूर्वा ने एक वीडियो में कहा था कि वह अपना घर खाली कर रही हैं, जिसे उन्हें ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के दौरान छोड़ना पड़ा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका