न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘जुमा चुम्मा’ गाने पर थिरके कार्तिक-अनन्या, वीडियो वायरल, मलाइका ने इतने करोड़ में बेचा अपार्टमेंट

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की आगामी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ सुर्खियों में बनी हुई है। फैंस में इसका जबरदस्त क्रेज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 05 Sep 2025 8:22:13

2 News : ‘जुमा चुम्मा’ गाने पर थिरके कार्तिक-अनन्या, वीडियो वायरल, मलाइका ने इतने करोड़ में बेचा अपार्टमेंट

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की आगामी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ सुर्खियों में बनी हुई है। फैंस में इसका जबरदस्त क्रेज है। इसकी शूटिंग अब पूरी हो चुकी है। 57 दिनों तक लगातार चले इस शेड्यूल के बाद टीम ने एक शानदार रैप अप पार्टी का आयोजन किया, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में कार्तिक और अनन्या ‘हम’ फिल्म के लोकप्रिय गाने ‘जुमा चुम्मा दे दे’ पर थिरकते हुए दिख रहे हैं। दोनों का मस्त अंदाज साफ झलक रहा है। वे बार टॉप पर खड़े होकर ताल से ताल मिला रहे हैं। ब्लैक कलर की ड्रेस में ट्विनिंग करती जोड़ी फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

कार्तिक जहां ब्लैक शर्ट और मैचिंग पैंट्स में हैंडसम लग रहे हैं, वहीं अनन्या ने ब्लैक हॉल्टर नेक ड्रेस में महफिल लूट ली। कार्तिक ने शूटिंग के अंतिम दिन का एक बिहाइंड-द-सीन (BTS) वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इसमें पूरी टीम का उत्साह झलक रहा है। केक कटिंग, डांसिंग और गले लगकर जश्न मनाते लोग, इन पलों ने यह साबित कर दिया कि यह फिल्म केवल एक प्रोजेक्ट नहीं बल्कि सभी के लिए अपनेपन से भरा सफर रहा है। इस पोस्ट के साथ कार्तिक ने लिखा, “न भुलाया जाने वाला अनुभव, तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी का सफर बहुत अच्छा रहा।

57 दिनों में फिल्म की शूटिंग समाप्त हुई। यह सफर रेमो डिसूजा, अमृता महल और अनाइता श्रॉफ के बिना मुमकिन नहीं था। ‘सत्यप्रेम की कथा’ फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर समीर विदवांस इस फिल्म को भी खास अंदाज में पेश कर रहे हैं। फिल्म में कार्तिक ‘रे’ और अनन्या ‘रूमी’ की भूमिका में नजर आएंगे। जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता की भी अहम भूमिकाएं हैं। यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शन्स और नमः पिक्चर्स के बैनर तले बनी है। इसके निर्माता करण जौहर, आदर पूनावाला, अपूर्व मेहता, शरीन मंत्रि केडिया और किशोर अरोड़ा हैं। यह रोमांटिक फिल्म वेलेंटाइन डे से ठीक पहले 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मलाइका अरोड़ा का अपार्टमेंट 1369 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला था

मशहूर एक्ट्रेस, मॉडल और डांसर मलाइका अरोड़ा ने मुंबई में अपना आलीशान अपार्टमेंट बेच दिया है। यह अपार्टमेंट अंधेरी पश्चिम में लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स के रनवाल एलिगेंट में स्थित है। मलाइका का यह अपार्टमेंट 1369 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैला है और इसमें एक पार्किंग स्पेस भी शामिल है। इस डील के तहत लगभग 31.08 लाख रुपए स्टांप ड्यूटी और 30000 रुपए रजिस्ट्रेशन शुल्क के रूप में चुकाए गए हैं। स्क्वायरयार्ड्स के अनुसार यह लेन-देन अगस्त में पंजीकृत हुआ था।

मलाइका ने अपार्टमेंट 5.30 करोड़ रुपए में बेचा है। उन्होंने साल 2018 में 3.26 करोड़ रुपए में यह प्रॉपर्टी खरीदी थी। अब इसे बेचकर उन्हें अच्छा-खासा प्रॉफिट हुआ है। बता दें कि मलाइका की कुल प्रॉपर्टी लगभग 80 करोड़ रुपए बताई जाती है। उनकी कमाई का मुख्य जरिया विज्ञापन, सोशल मीडिया और मॉडलिंग है, जिसके लिए वह 5 करोड़ रुपए तक चार्ज करती हैं। मलाइका के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह अब 'थामा' मूवी में दिखेंगी।

इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल के अहम रोल हैं। फिल्म के एक गाने में मलाइका अपने डांस का जादू चलाती नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि आइटम सॉन्ग के लिए मलाइका 1.5 करोड़ रुपए चार्ज कर रही हैं। मलाइका पिछले कई सालों से टीवी पर आने वाले डांसिंग रियलिटी शो में जज की भूमिका में नजर आती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह