न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

47 साल की हुईं करिश्मा कपूर, बहन करीना के घर किया सेलीब्रेट, जानें एक्ट्रेस की कुछ और बातें

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर आज यानी 25 जून को 47 साल की हो गई हैं। फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर विश कर रहे हैं। वे पिछले कुछ समय से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 25 Jun 2021 1:57:50

47 साल की हुईं करिश्मा कपूर, बहन करीना के घर किया सेलीब्रेट, जानें एक्ट्रेस की कुछ और बातें

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर आज यानी 25 जून को 47 साल की हो गई हैं। फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर विश कर रहे हैं। वे पिछले कुछ समय से रूपहले पर्दे से गायब हैं। दर्शक उनकी खूबसूरती और एक्टिंग को मिस कर रहे हैं। 90 के दशक में करिश्मा का करिश्मा देखते ही बनता था। उनकी गोविंदा के साथ जोड़ी खूब हिट रही। दोनों की कई फिल्में सुपरहिट रहीं। अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर गुरुवार को करिश्मा अपनी बहन करीना और फ्रेंड्स के साथ थीं।

करिश्मा की बर्थडे पार्टी में कपूर सिस्टर्स की बेस्टफ्रेंड अमृता अरोड़ा भी मौजूद थीं। अमृता ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है। तीनों ने शिमरी ड्रेस कैरी की। सभी कैमरे के सामने देखते हुए पोज दे रही हैं। पार्टी करीना के घर पर हुई। अमृता ने लिखा ‘जन्मदिन मुबारक हो माई डार्लिंग करिश्मा कपूर। तुम हमेशा चमकती रहो और खूबसूरत विंटेज वाइन की तरह प्यारी बनी रहो।

प्रेम कैदी से शुरू किया था करियर

करिश्मा कपूर की पहली फिल्म 1991 में प्रेम कैदी थी। इसमें उनके अपोजिट हरीश थे। इसके बाद उन्होंने सपने साजन के, जिगर, अनाड़ी, राजा बाबू, खुद्दार, अंदाज अपना अपना, गोपी किशन, कुली नंबर वन, साजन चले ससुराल, जीत, राजा हिंदुस्तानी, जुड़वा, हीरो नंबर वन, दिल तो पागल है, बीवी नंबर वन, हसीना मान जाएगी, हम साथ-साथ हैं, जानवर, दुल्हन हम ले जाएंगे, फिजा, जुबैदा, एक रिश्ता जैसी सफल फिल्मों में अदाकारी का जलवा बिखेरा। कुछ साल पहले उन्होंने डेंजरस इश्क से वापसी की थी, लेकिन उसके बाद फिर से ब्रेक ले लिया। करिश्मा 2020 में वेब सीरीज ‘मेंटलहुड’ में नजर आई थीं।

अभिषेक बच्चन से होने वाली थी शादी!

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के बेटे अभिषेक से उनका रिश्ता तय हो गया था, लेकिन ऐन वक्त पर यह शादी टूट गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी टूटने की वजह काफी हद तक करिश्मा की मां गुजरे जमाने की हीरोईन बबीता और जया बच्चन थीं। अभिषेक की बहन श्वेता की शादी करिश्मा की बुआ के बेटे निखिल नंदा से हुई है। शादी के दौरान ही करिश्मा-अभिषेक एक-दूसरे के करीब आए थे। उनकी सगाई भी हो गई थी।

2003 में तलाकशुदा संजय कपूर से की थी शादी

बाद में करिश्मा ने 2003 में संजय कपूर से शादी कर ली। हालांकि संजय और करिश्मा का अब तलाक हो चुका है। संजय ने प्रिया चटवाल से तीसरी शादी की है। उनकी पहली पत्नी नंदिता मेहतानी और दूसरी करिश्मा थीं। करिश्मा के दो बच्चे हैं। बेटी समायरा और बेटा कियान। समायरा का जन्म 2005, जबकि कियान का जन्म 2010 में हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर