करिश्मा कपूर ने अपनी छोटी बहन करीना कपूर के साथ एक फोटो शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। फोटो शेयर करने के साथ ही करिश्मा ने फैंस को बड़ा हिंट भी दे दिया। करिश्मा ने करीना संग तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा : बेबो के साथ शूटिंग हमेशा खास होती है। जल्द कुछ रोमांचक आने वाला है। इस पोस्ट से अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों बहनें जल्द ही स्क्रीन शेयर कर सकती हैं। करिश्मा की इस फोटो पर हजारों लाइक्स आ चुके हैं। कई सेलेब्स ने भी रिएक्शन दिया है। फोटो की बात करें तो करीना इसमें खूबसूरत रेड ड्रेस में नजर आ रही हैं। वहीं करिश्मा नियॉन टॉप और ब्लैक पैंट में हैं। दोनों बहनें किसी को देखकर हंस रही हैं।














