Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शाहरुख, सलमान, आमिर से लेकर अक्षय तक के साथ काम करने वाली करिश्मा कपूर ने खोले राज, गोविंदा पर कही दिल छू लेने वाली बात

ये वो समय था, जब हम सभी युवा थे और एक साथ आगे बढ़ रहे थे। शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान और यहां तक कि गोविंदा, सभी कलाकार एक-दूसरे से बहुत अलग हैं और इनके साथ काम करते हुए मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 25 Aug 2025 11:17:04

शाहरुख, सलमान, आमिर से लेकर अक्षय तक के साथ काम करने वाली करिश्मा कपूर ने खोले राज, गोविंदा पर कही दिल छू लेने वाली बात

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा और 90 के दशक की टॉप हीरोइन करिश्मा कपूर ने हाल ही में एक इवेंट के दौरान अपने फिल्मी सफर और सुपरस्टार्स के साथ काम करने के अनुभव साझा किए। करिश्मा उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिन्होंने एक ही करियर में आमिर खान, शाहरुख खान, सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया है।

तीनों खान्स के साथ काम करने का अनुभव


लेडीज स्टडी ग्रुप के एक कार्यक्रम में करिश्मा ने बताया कि उन्हें बेहद खुशी है कि उनके करियर में तीनों खान—शाहरुख, सलमान और आमिर—के साथ अलग-अलग फिल्मों में काम करने का मौका मिला। ये वो समय था, जब हम सभी युवा थे और एक साथ आगे बढ़ रहे थे। शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान और यहां तक कि गोविंदा, सभी कलाकार एक-दूसरे से बहुत अलग हैं और इनके साथ काम करते हुए मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला।' करिश्मा ने कहा,

— “आमिर खान हमेशा अपने काम को लेकर बेहद सजग रहते थे और कई बार सीन को परफेक्ट करने के लिए घंटों रिहर्सल करते थे।”

—“सलमान खान इसके बिलकुल उलट थे। वह सेट पर आते और बिना ज्यादा तैयारी के भी शानदार परफॉर्म कर जाते।”

— “शाहरुख खान बेहद हेल्पफुल इंसान हैं, वह अपने को-स्टार्स का हमेशा ख्याल रखते हैं।”
गोविंदा के साथ यादगार सफर

करिश्मा कपूर ने गोविंदा के साथ काम करने को अपने करियर का खास हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि गोविंदा इतने बेहतरीन डांसर थे कि उनके साथ डांस करते समय हमेशा सतर्क रहना पड़ता था।

करिश्मा ने याद किया कि वह गोविंदा की बहुत बड़ी फैन थीं और फिल्म खुदगर्ज देखने के बाद से ही उन्हें पसंद करने लगी थीं। उन्होंने बताया, “एक इवेंट में जब पहली बार गोविंदा से मिली तो उन्होंने मुझसे कहा—‘तुम बहुत खास लड़की हो और तुम्हारी जिंदगी अद्भुत होगी।’ मुझे तब अंदाजा भी नहीं था कि मैं उनके साथ इतनी सारी हिट फिल्मों और डांस नंबर्स का हिस्सा बनूंगी।”

अक्षय कुमार और अन्य सितारों के साथ


करिश्मा ने अक्षय कुमार और अन्य सितारों के साथ अपनी फिल्मों को भी याद किया और कहा कि इंडस्ट्री में काम करने के दौरान हर स्टार से उन्होंने कुछ न कुछ नया सीखा।

करिश्मा कपूर का यह बयान उनके शानदार करियर की झलक देता है। उन्होंने न सिर्फ बड़े सुपरस्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर की बल्कि अपने दमदार अभिनय और डांस से 90 के दशक की सबसे सफल अभिनेत्रियों में अपनी पहचान बनाई।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका