न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

...तो क्या रणबीर से होगी आलिया की शादी? करिश्मा ने गिनाए कपूर खानदान के कलाकारों के नाम, अनुराग बोले...

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर हाल ही सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले डांस रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 4 में स्पेशल जज के तौर पर पहुंचीं। उन्होंने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 06 Aug 2021 6:10:49

...तो क्या रणबीर से होगी आलिया की शादी? करिश्मा ने गिनाए कपूर खानदान के कलाकारों के नाम, अनुराग बोले...

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर हाल ही सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले डांस रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 4 में स्पेशल जज के तौर पर पहुंचीं। उन्होंने एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की जगह शो को जज करने के लिए कोरियोग्राफर गीता कपूर और डायरेक्टर अनुराग बासु को ज्वॉइन किया। शिल्पा पति राज कुंद्रा के खिलाफ मामला दर्ज होने के कारण शो से दूर हो गई हैं। करिश्मा ने शो में काफी मस्ती की। यह एपिसोड मजेदार रहा। करिश्मा ने कंटेस्टेंट्स के साथ डांस किया। साथ ही जीवन के विभिन्न पहलुओं करियर, बचपन, फैमिली लाइफ के बारे में भी खुलकर बात की। आपको बता दें कि करिश्मा ने 90 के दशक में अपनी खूबसूरती और डांसिंग स्किल के दम पर खूब वाहवाही लूटी थी। गोविंदा के साथ उनकी जोड़ी ने फैंस को दीवाना बना दिया। इन दिनों वे बड़े पर्दे से दूर हैं।

हो रहा है करिश्मा कपूर का वीडियो वायरल

करिश्मा ने शो पर कपूर फैमिली की खूबसूरत स्टोरीज शेयर की। अब करिश्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कंटेस्टेंट परी तमांग, करिश्मा से पूछती हैं कि आपकी फैमिली में कितने लोग एक्टर हैं। इस पर करिश्मा कहती हैं इतने हैं कि मुझे भी नहीं पता- मेरे परदादा पृथ्वीराज जी, मेरे दादाजी राज कपूर, शमी कपूर, शशि कपूर उनकी पत्नियां, फिर चिंटू अंकल, उनकी पत्नी नीतूजी, रणबीर, करीना, अरमान और अब जहान। जब करिश्मा सभी के नाम पूरे कर लेती हैं तो अनुराग उनसे कहते हैं कि आलिया भट्ट को भी एड कर सकते हैं इस लिस्ट में। इस पर करिश्मा हंसते हुए मुंह बंद करने का एक्शन करती दिखती हैं।

आलिया-रणबीर लंबे समय से कर रहे हैं एक-दूसरे को डेट

उल्लेखनीय है कि आलिया लंबे समय से करिश्मा के चचेरे भाई रणबीर कपूर को लंबे समय से डेट कर रही हैं। दोनों कई बार साथ-साथ घूमते नजर आए हैं। वे इस साल की शुरुआत में अपने परिजनों के साथ राजस्थान में रणथंभोर भी घूमने आए थे। तब उनकी शादी की अटकलें लगी थीं। यह जोड़ी प्रोड्यूसर करण जौहर और डायरेक्टर अयान मुखर्जी की मेगा बजट फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर भी आने वाली है। हालांकि दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है, लेकिन उनकी केमिस्ट्री फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है। रणबीर इससे पहले कैटरीना कैफ के साथ रिलेशनशिप में थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव