न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करिश्मा ने की सगाई! प्रेगनेंसी के दौरान घबरा गई थीं अनुष्का, सैफ ने बच्चों की बात पर ली चुटकी...

टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने पिछले कुछ समय से एक्टिंग की दुनिया से ब्रेक लिया हुआ है। वे क्वालिटी टाइम गुजार रही हैं। कुछ महीने पहले...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 12 Nov 2021 9:14:25

करिश्मा ने की सगाई! प्रेगनेंसी के दौरान घबरा गई थीं अनुष्का, सैफ ने बच्चों की बात पर ली चुटकी...

टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने पिछले कुछ समय से एक्टिंग की दुनिया से ब्रेक लिया हुआ है। वे क्वालिटी टाइम गुजार रही हैं। कुछ महीने पहले खबर आई थी कि करिश्मा की लाइफ में किसी खास शख्स की एंट्री हो चुकी है। अब खबरों की मानें तो करिश्मा ने आज रियल एस्टेट बिजनेसमैन वरुण बंगेरा से सगाई कर ली है। वरुण ने करिश्मा संग अपनी एक कोजी पिक्चर शेयर की है। करिश्मा ने भी एक केक पीस की फोटो शेयर की है, जिस पर लिखा है congratulations. एक सोर्स ने बताया कि करिश्मा और वरुण के बेहद ही क्लोज फैमिली व दोस्तों की मौजूदगी में एंगेजमेंट हुई है।

करिश्मा-वरुण की मुलाकात एक कॉमनफ्रेंड सुवेद लोहिया के द्वारा हुई। दोनों लंबे अरसे से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। वे हॉलीडेज में साथ नजर आए। अब वे जल्द ही शादी के बंधन में बंधने का प्लान कर रहे हैं। करिश्मा ने वरुण के लिए अगस्त में एक बर्थडे पार्टी भी अरेंज की थी, जहां उन दोनों के कई फ्रेंड्स मौजूद थे। इससे पहले करिश्मा और पर्ल वी पूरी की डेटिंग की चर्चा थी। बिग बॉस में करिश्मा साथी कंटेस्टेंट उपेन पटेल को डेट कर रही थीं। करिश्मा नच बलिए, बिग बॉस 8, झलक दिखला जा जैसे शो में दिख चुकी हैं। उन्होंने खतरों के खिलाड़ी-10 जीता था।

karishma tanna,varun bangera,anushka sharma,saif ali khan,kapil sharma,rani mukerjee,bollywood news in hindi

शरीर को लेकर काफी डरी-डरी रहती थीं अनुष्का शर्मा

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने ग्रेजिया मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में प्रेगनेंसी को लेकर बहुत कुछ शेयर किया है। अनुष्का ने कहा कि मैं प्रेगनेंसी के दौरान शरीर को लेकर काफी डरी-डरी सी रहती थीं। प्रेगनेंसी को सिर्फ कुछ हफ्ते ही हुए थे कि मैं बॉडी को लेकर काफी परेशान हो गई थीं। मैंने यह बात दोस्त को भी बताई। मुझे यहां तक लगता था कि अपने बच्चे को जन्म देने के बाद कहीं अपने शरीर से नफरत ना करने लग जाऊं। मैं खुद को फिट रखने के लिए हेल्दी चीजें खाती थीं और रोजाना एक्सरसाइज करती थीं।

प्रेगनेंसी से पहले मेरा शरीर जैसा था अब वैसा नहीं है। यह पहले की तरह टोन्ड नहीं है लेकिन फिट रहने के लिए मैं कोशिश कर रही हूं। मुझे इस चीज की समझ आ गई है यह कुछ और नहीं बल्कि मनोदशा है और इसका शरीर से कुछ लेना-देना नहीं है। हर इंसान को अपने शरीर को एक्सेप्ट करना चाहिए खासकर उस परिस्थिति में जब उसने कुछ बहुत चमत्कारी किया हो। उल्लेखनीय है कि अनुष्का ने इस साल जनवरी में बेटी वामिका को जन्म दिया था।

karishma tanna,varun bangera,anushka sharma,saif ali khan,kapil sharma,rani mukerjee,bollywood news in hindi

कपिल शर्मा के शो में सैफ अली खान ने दिया यह हाजिरजवाब

सैफ अली खान और रानी मुखर्जी कई साल बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। वे 19 नवंबर को रिलीज हो रही 'बंटी और बबली-2' फिल्म में हैं और उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी व शरवरी वाग भी हैं। ये चारों इस वीकेंड 'द कपिल शर्मा शो' में फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचेंगे। सोनी टीवी ने शो का एक प्रोमो शेयर किया है। होस्ट कपिल ने ध्यान दिलाया कि सैफ इस साल तीन प्रोजेक्ट कर चुके हैं। तांडव और भूत पुलिस रिलीज हो चुकी है और अब बंटी और बबली 2 आने वाली है।

कपिल ने सैफ से पूछा कि वे बैक-टू-बैक इतना सारा काम क्यों कर रहे हैं। इस पर सैफ ने हंसते हुए कहा, मुझे डर है कि अगर मैं घर पर रहा तो फिर एक और बच्चा हो सकता है। सैफ के चार बच्चे सारा, इब्राहिम, तैमूर व जहांगीर हैं। सैफ ने रानी के आदित्य चोपड़ा से शादी करने को लेकर भी मजाक किया। उन्होंने कहा, मैंने और रानी ने साथ में यशराज की कई फिल्में कीं है। तो पहले हम दोनों साथ में इंतजार करते थे कि हमारा चैक कब मिलेगा। अब मैं अकेले इंतजार करता हूं कि रानी कब मेरा चैक काटकर देंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर