न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : चलती ट्रेन से कूदने से घायल हुईं एक्ट्रेस, दी हेल्थ अपडेट, 60 करोड़ की ठगी मामले में कुंद्रा ने तोड़ी चुप्पी

‘रागिनी एमएमएस’ फेम एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा ने रियल लाइफ में तगड़ा स्टंट कर डाला। इसकी वजह से उन्हें अस्पताल जाना पड़ गया। करिश्मा ने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 12 Sep 2025 1:24:06

2 News : चलती ट्रेन से कूदने से घायल हुईं एक्ट्रेस, दी हेल्थ अपडेट, 60 करोड़ की ठगी मामले में कुंद्रा ने तोड़ी चुप्पी

‘रागिनी एमएमएस’ फेम एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा ने रियल लाइफ में तगड़ा स्टंट कर डाला। इसकी वजह से उन्हें अस्पताल जाना पड़ गया। करिश्मा ने खुद इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर इस बात का खुलासा किया है। करिश्मा फोटो में अस्पताल के बेड पर लेटी दिख रही हैं। करिश्मा ने पोस्ट में बताया कि उन्हें पीठ में काफी गहरी चोट आई है। उनके सिर में भी सूजन है। डॉक्टर्स ने एमआरआई करवाने के लिए कहा है। करिश्मा ने ये भी बताया कि उनकी चोटें वैसे ज्यादा गंभीर नहीं हैं, लेकिन उन्हें एक दिन और अस्पताल में ही रहना पड़ेगा।

करिश्मा ने लिखा, “कल चर्चगेट में एक शूटिंग के लिए जाते समय मैंने ट्रेन पकड़ने का फैसला किया। मैंने साड़ी पहनी थी। जैसे ही मैं ट्रेन में चढ़ी, ट्रेन की स्पीड बढ़ने लगी और मैंने देखा कि मेरा दोस्त ट्रेन में नहीं चढ़ सका है। डर की वजह से मैं ट्रेन से कूद गई। बदकिस्मती से मैं पीठ के बल गिर गई, जिससे मेरा सिर जमीन पर टकरा गया। मुझे पीठ में चोट लग गई है, मेरा सिर सूज गया है और मेरी बॉडी पर चोट के निशान हैं। डॉक्टर ने एमआरआई कराने की सलाह दी है, जिससे पता चल सके कि सिर की चोट गंभीर तो नहीं है। मैं एक दिन तक डाक्टर्स की देख-रेख में रहूंगी।

मुझे कल से बहुत दर्द हो रहा है, लेकिन मैं मजबूत बनी हुई हूं। प्लीज मेरे जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थना कीजिए। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है।” बता दें कि करिश्मा ‘रागिनी एमएमएस रिटर्न्स’, ‘प्यार का पंचनामा 2’, ‘उजड़ा चमन’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह वेब सीरीज में भी एक्टिंग कर चुकी हैं। करिश्मा एक्टिंग के साथ-साथ मॉडलिंग की दुनिया में भी एक्टिव हैं। साल 2015 में उन्होंने कार्तिक आर्यन के साथ फिल्मी दुनिया में अपने अभिनय करिअर की शुरुआत की थी।

उन्हें लव रंजन के निर्देशन में बनी फिल्म 'प्यार का पंचनामा 2' में देखा गया था, जिसमें उन्होंने टीना नाम की एक लड़की किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने कुछेक फिल्में कीं और ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' का एक गाना भी उन पर फिल्माया गया। उन्हें 'एक विलेन रिटर्न्स' में भी देखा गया था, जिसमें उन्होंने अभिनेता अर्जुन कपूर की पूर्व प्रेमिका सिया का किरदार निभाया था।

karishma sharma,actress karishma sharma,karishma train,karishma injured,ragini mms,Shilpa Shetty,raj kundra,shilpa raj,60 crore fraud case

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर अगस्त में 60 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में दर्ज हुई थी शिकायत

बिजनेसमैन और शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने 60 करोड़ रुपए की ठगी के मामले पर चुप्पी तोड़ी है। राज पिछले दिनों रिलीज हुई अपनी पंजाबी फिल्म ‘मेहर’ के प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुंचे थे। जब उनसे केस के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि बस इंतजार कीजिए और देखिए। यही जिंदगी है। हमने अब तक कुछ नहीं कहा क्योंकि हमें पता है कि हमने कुछ गलत नहीं किया। सच सामने आ जाएगा। हमने कभी जिंदगी में गलत नहीं किया और कभी करेंगे भी नहीं।

बता दें कि शिल्पा और कुंद्रा पर अगस्त में 60 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में शिकायत दर्ज हुई थी। हाल ही में इस मामले में EOW (आर्थिक आपराधिक शाखा) ने कुंद्रा को समन भेजा था। उन्हें 15 सितंबर को बयान दर्ज करवाना होगा। इससे पहले कुंद्रा को 10 सितंबर को पेश होने के तलब किया गया था। हालांकि उन्होंने और समय मांगा था। जांच पूरी होने तक कुंद्रा भारत से बाहर नहीं जा सकेंगे। शिल्पा और कुंद्रा को 3 बार समन किया जा चुका है। दोनों ने वकील के जरिए जांच अधिकारियों से कहा कि वे लंदन में रहते हैं, जिसके चलते वे पेश नहीं हो सकेंगे।

यही वजह रही कि उनकी तरफ से उनके वकील प्रशांत पाटिल हर बार हाजिर हुए। अगस्त में मुंबई के एक बिजनेसमैन दीपक कोठारी ने शिल्पा और कुंद्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। दीपक के मुताबिक उनकी मुलाकात साल 2015 में एजेंट राजेश आर्या के जरिए शिल्पा और कुंद्रा से हुई थी। पहले मामला जुहू पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी और जालसाजी के तहत दर्ज हुआ। चूंकि रकम 10 करोड़ से ज्यादा थी, इसलिए जांच EOW को सौंप दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ी, बेचैनी की शिकायत के बाद AIIMS में भर्ती; एंजियोग्राफी हुई
जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ी, बेचैनी की शिकायत के बाद AIIMS में भर्ती; एंजियोग्राफी हुई
पंजाब में हिंदू वोटों पर AAP की नजर, ‘सनातनी’ रणनीति से BJP के बढ़ते जनाधार को चुनौती देने की तैयारी
पंजाब में हिंदू वोटों पर AAP की नजर, ‘सनातनी’ रणनीति से BJP के बढ़ते जनाधार को चुनौती देने की तैयारी
NALSAR छात्रों के मामले में CJI सूर्यकांत का BCI को दो टूक संदेश, बोले- यह छात्रों और मेरे बीच की बात
NALSAR छात्रों के मामले में CJI सूर्यकांत का BCI को दो टूक संदेश, बोले- यह छात्रों और मेरे बीच की बात
दुबई से भारत लाया गया ड्रग्स केस का आरोपी वीरेंद्र बसोया, ₹6000 करोड़ के नेटवर्क से जुड़ा है मामला
दुबई से भारत लाया गया ड्रग्स केस का आरोपी वीरेंद्र बसोया, ₹6000 करोड़ के नेटवर्क से जुड़ा है मामला
विभाजन के दर्द को याद कर भावुक हुए PM मोदी, बोले- पीड़ितों के साहस और संघर्ष को नमन
विभाजन के दर्द को याद कर भावुक हुए PM मोदी, बोले- पीड़ितों के साहस और संघर्ष को नमन
अमित शाह नहीं भागते, सायोनी घोष ने कर दी तारीफ; विपक्ष पर भी साधा निशाना
अमित शाह नहीं भागते, सायोनी घोष ने कर दी तारीफ; विपक्ष पर भी साधा निशाना
बच्चे को कितने साल तक कराएं ब्रेस्टफीडिंग? डॉक्टर ने बताई सही उम्र
बच्चे को कितने साल तक कराएं ब्रेस्टफीडिंग? डॉक्टर ने बताई सही उम्र
विभाजन विभीषिका दिवस पर कांग्रेस पर बरसे सीएम योगी, बोले- इतिहास से सीखना जरूरी, फिर न बंटे देश
विभाजन विभीषिका दिवस पर कांग्रेस पर बरसे सीएम योगी, बोले- इतिहास से सीखना जरूरी, फिर न बंटे देश
'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन्स को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने FIR की रद्द
'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन्स को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने FIR की रद्द
चमोली टनल हादसा: 7 मजदूरों की मौत, 3 अब भी लापता; पानी और गाद से भरी सुरंग में रेस्क्यू जारी
चमोली टनल हादसा: 7 मजदूरों की मौत, 3 अब भी लापता; पानी और गाद से भरी सुरंग में रेस्क्यू जारी
BSNL के 2399 रुपये वाले प्लान में बड़ा बदलाव, अब 365 नहीं पूरे 412 दिन मिलेगी वैलिडिटी
BSNL के 2399 रुपये वाले प्लान में बड़ा बदलाव, अब 365 नहीं पूरे 412 दिन मिलेगी वैलिडिटी
अभिजीत दीपके के ‘गेट आउट’ वाले बयान पर विवाद, पुलिस संगठन ने मांगी सार्वजनिक माफी
अभिजीत दीपके के ‘गेट आउट’ वाले बयान पर विवाद, पुलिस संगठन ने मांगी सार्वजनिक माफी
Motorola ने भारत में उतारा Moto G Max, 7000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स
Motorola ने भारत में उतारा Moto G Max, 7000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स
कियारा आडवाणी ने प्रेग्नेंसी में की ‘टॉक्सिक’ की शूटिंग, यश बोले- बॉडीगार्ड रखते थे उनका खास ख्याल
कियारा आडवाणी ने प्रेग्नेंसी में की ‘टॉक्सिक’ की शूटिंग, यश बोले- बॉडीगार्ड रखते थे उनका खास ख्याल