न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पोलो मैच खेलते वक्त दिल का दौरा पड़ने से करिश्मा कपूर के Ex-हसबैंड संजय कपूर का 53 की उम्र में निधन

यूके में पोलो मैच खेलते वक्त दिल का दौरा पड़ने से करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर का 53 की उम्र में दुखद निधन, मधुमक्खी के डंक से मौत की आशंका

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 13 Jun 2025 8:21:24

पोलो मैच खेलते वक्त दिल का दौरा पड़ने से करिश्मा कपूर के Ex-हसबैंड संजय कपूर का 53 की उम्र में निधन

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और ऑटो इंडस्ट्री के नामी बिजनेसमैन संजय कपूर का 53 साल की उम्र में यूनाइटेड किंगडम (UK) में निधन हो गया। संजय कपूर का निधन उस वक्त हुआ जब वे इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में एक पोलो मैच खेल रहे थे। खेल के दौरान उन्हें अचानक सीने में दर्द और घुटन महसूस हुई और वहीं मैदान पर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर्स की तमाम कोशिशों के बावजूद वे बच नहीं सके।

उनके अचानक निधन से उनका परिवार और करीबी दोस्त सदमे में हैं। सोशल मीडिया पर भी यह खबर आग की तरह फैल गई और उनके जानने वालों ने पोस्ट कर शोक व्यक्त किया।

सुहेल सेठ ने सोशल मीडिया पर दी पुष्टि और जताया शोक

फेमस लेखक, थिंकर और पब्लिक पर्सनैलिटी सुहेल सेठ ने एक्स (पहले ट्विटर) पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर संजय कपूर के निधन की पुष्टि की। उन्होंने लिखा, "संजय कपूर के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। आज सुबह इंग्लैंड में उनका निधन हो गया। यह उद्योग और उनके परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनके सहकर्मियों और परिवार को मेरी गहरी संवेदनाएं। ओम शांति।"

संजय कपूर की मौत की वजह क्या रही?

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, संजय कपूर जब पोलो खेल रहे थे, तभी उन्हें सांस लेने में परेशानी महसूस हुई। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने मधुमक्खी निगल ली थी और उसके डंक से गले में सूजन आ गई, जिससे उन्हें एलर्जी का झटका लगा और दिल का दौरा पड़ गया। इसी वजह से अचानक उनकी मौत हो गई।

कौन थे संजय कपूर?

संजय कपूर एक प्रतिष्ठित बिजनेसमैन थे और सोना कॉमस्टार (Sona Comstar) कंपनी के चेयरमैन थे, जो ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी में अग्रणी मानी जाती है। पोलो खेलने का उन्हें खासा शौक था और वे 'सोना पोलो टीम' के मालिक भी थे। वे कई नेशनल और इंटरनेशनल पोलो टूर्नामेंट्स में हिस्सा ले चुके थे।

करिश्मा कपूर से उनकी शादी और विवाद

संजय कपूर और करिश्मा कपूर ने साल 2003 में शादी की थी। यह शादी बॉलीवुड की बड़ी शादियों में से एक थी, जिसमें कई फिल्मी सितारे शामिल हुए थे। इस शादी से उन्हें दो बच्चे – समायरा और कियान हुए।

हालांकि, शादीशुदा जीवन में समय के साथ खटास आनी शुरू हो गई। रिपोर्ट्स की मानें तो करिश्मा ने अपनी मां बबीता के कहने पर संजय से शादी की थी, जबकि उनके पिता रणधीर कपूर इस रिश्ते के पक्ष में नहीं थे। अंततः 2014 में तलाक की अर्जी दी गई और 2016 में दोनों का तलाक हो गया।

तलाक के दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए और बच्चों की कस्टडी करिश्मा कपूर को दी गई।

दूसरी शादी और आगे की जिंदगी

तलाक के बाद संजय कपूर ने मॉडल और एंटरप्रेन्योर प्रिया सचदेव से दूसरी शादी की। दोनों का एक बेटा है जिसका नाम अज़रियास कपूर रखा गया। वहीं, करिश्मा कपूर ने दोबारा शादी नहीं की और सिंगल पेरेंट के तौर पर अपने बच्चों की परवरिश कर रही हैं।

संजय कपूर के असामयिक निधन ने सभी को गहरे दुख में डाल दिया है। उनके आखिरी शब्द, उनके काम और सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट, आज उन्हें याद किए जाने का कारण बन रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज