न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘दो महीने से मेरी यूनिवर्सिटी की फीस नहीं भरी गई’… करिश्मा कपूर की बेटी समायरा की यह दलील सुन कोर्ट ने लगाई फटकार

करिश्मा कपूर की बेटी समायरा ने दिल्ली हाईकोर्ट में बताया कि उनकी अमेरिकी यूनिवर्सिटी की दो महीने की फीस अभी तक नहीं भरी गई। इस पर कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई और मामले में मेलोड्रामैटिक दलीलों से बचने को कहा। संजय कपूर की संपत्ति को लेकर चल रही याचिका में समायरा और उनके भाई कियान ने प्रिया कपूर के खिलाफ दावा किया है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 15 Nov 2025 9:34:39

‘दो महीने से मेरी यूनिवर्सिटी की फीस नहीं भरी गई’… करिश्मा कपूर की बेटी समायरा की यह दलील सुन कोर्ट ने लगाई फटकार

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद में अब करिश्मा की बेटी समायरा कपूर भी सामने आ गई हैं। समायरा ने दिल्ली हाईकोर्ट में बताया कि वे अमेरिकी यूनिवर्सिटी में पढ़ रही हैं और उनकी दो महीने की फीस जमा नहीं की गई है। इस दलील के जवाब में प्रिया कपूर ने इन आरोपों का खंडन किया। वहीं, कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि इस मामले में किसी भी प्रकार का मेलोड्रामैटिक ड्रामा नहीं होना चाहिए।

हाईकोर्ट में बच्चों की ओर से दाखिल अंतरिम रोक की अर्जी

14 नवंबर को हाईकोर्ट ने करिश्मा कपूर के बच्चों द्वारा दाखिल अंतरिम रोक की अर्जी पर सुनवाई की। इस अर्जी में प्रिया कपूर को संजय कपूर की संपत्ति बेचने से रोकने की मांग की गई थी। करिश्मा के बच्चों की ओर से पेश सीनियर एडवोकेट महेश जेठमलानी ने कोर्ट को बताया कि समायरा अमेरिकी यूनिवर्सिटी में पढ़ रही हैं और उनकी दो महीने की फीस अभी तक बकाया है।

कोर्ट ने लगाई फटकार

बच्चों के वकील ने कहा कि संजय कपूर के निधन के बाद जायदाद डिफेंडेंट नंबर 1 यानी प्रिया कपूर के पास है, और इसलिए उनकी जिम्मेदारी है कि वे समायरा की फीस का भुगतान सुनिश्चित करें। वकील ने यह भी कहा कि शादी के आदेश के अनुसार, संजय कपूर को बच्चों की पढ़ाई और रहन-सहन का खर्च उठाना था।

इस पर जज ने कड़ी टिप्पणी की और कहा, "मैं इस मुद्दे पर 30 सेकंड से ज्यादा समय नहीं लगाना चाहता। यह सवाल दोबारा मेरे कोर्ट में नहीं आना चाहिए। मैं नहीं चाहता कि यह सुनवाई मेलोड्रामैटिक रूप ले।" इस केस की अगली सुनवाई 19 नवंबर को निर्धारित की गई है।

संजय कपूर के निधन के बाद मामला गरमा गया

बता दें कि करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन 12 जून को लंदन में हार्ट अटैक के कारण हुआ था। उन्हें पोलो खेलते समय मधुमक्खी निगल जाने के बाद हार्ट अटैक आया था। संजय के निधन के बाद उनकी संतान समायरा और कियान ने प्रिया कपूर के खिलाफ याचिका दाखिल की, जिसमें आरोप लगाया गया कि उन्होंने संजय कपूर की वसीयत के साथ जालसाजी की है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गाय को बचाने की कोशिश में भिड़ीं दो कारें; 3 लोगों की मौत, 8 घायल
हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गाय को बचाने की कोशिश में भिड़ीं दो कारें; 3 लोगों की मौत, 8 घायल
आज अस्पताल से मिलेगी सोनम वांगचुक को छुट्टी, डिस्चार्ज के बाद सबसे पहले किस जगह जाएंगे? पूरी जानकारी आई सामने
आज अस्पताल से मिलेगी सोनम वांगचुक को छुट्टी, डिस्चार्ज के बाद सबसे पहले किस जगह जाएंगे? पूरी जानकारी आई सामने
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड