न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सैफ को करीना और सोहा-सबा ने ऐसे किया बर्थडे विश, ‘वॉर 2’ की सफलता पर ऋतिक-एनटीआर ने दी रिएक्शन

तीन दशक से भी ज्यादा समय से लोगों के दिलों पर राज कर रहे अभिनेता सैफ अली खान आज शनिवार (16 अगस्त) को अपना 55वां...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 16 Aug 2025 7:41:27

2 News : सैफ को करीना और सोहा-सबा ने ऐसे किया बर्थडे विश, ‘वॉर 2’ की सफलता पर ऋतिक-एनटीआर ने दी रिएक्शन

तीन दशक से भी ज्यादा समय से लोगों के दिलों पर राज कर रहे अभिनेता सैफ अली खान आज शनिवार (16 अगस्त) को अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग सैफ को जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। उनकी पत्नी करीना कपूर खान ने सैफ को खास अंदाज में विश किया। करीना ने इंस्टा स्टोरी पर एक जंगल में शेर की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की और अपने प्यारे पति के लिए एक प्यारी सी बात कही। करीना ने लिखा, “हमारे शेर को जन्मदिन मुबारक हो, प्यारे पति।” बता दें करीना और सैफ की शादी साल 2012 में हुई थी। उनके दो बेटे तैमूर और जेह हैं। यह सैफ की दूसरी शादी है।

सैफ ने इससे पहले एक्ट्रेस अमृता सिंह के साथ शादी की थी। उनके एक बेटा इब्राहिम और बेटी सारा अली खान हैं। सैफ की दोनों बहनें सोहा और सबा पटौदी ने भी अपने भाई को उनके इस खास दिन के लिए बधाई दी। सोहा ने लिखा, “कुछ पल ऐसे होते हैं जो हमेशा के लिए आपकी यादों में बस जाते हैं। बेहद खास पल। यह मेरे जीवन के सबसे महत्वपूर्ण फैसलों में से एक लेने से 30 मिनट पहले की बात है। आप जल्दी आ गए और हमने पपीते की एक प्लेट पर साथ में कुछ समय बिताया। आपने मुझे हमेशा अच्छी सलाह दी है, और मैं बस यही कहूंगी कि यह मेरे बहुत काम आई है।

जन्मदिन मुबारक हो भाई! जैसा कि आप मुझे हमेशा याद दिलाते रहते हैं, सबसे अच्छे साल अभी आने बाकी हैं, तो आपको भविष्य के लिए शुभकामनाएं, जो शानदार, बोल्ड और ब्राइट हो...और अब मुझे आपको कॉल करना होगा, क्योंकि आप इंस्टाग्राम पर नहीं हैं और ये नहीं पढ़ेंगे! (या हैं??)” इसी तरह सबा ने सैफ के बचपन के साथ कई कई फोटो शेयर कर लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा।

सबा ने लिखा, “क्या कहूं, कहां से शुरू करूं! जब से आपने मुझे बचपन में टॉर्चर करना शुरू किया...मुझे बताया गया था कि आप ज्यादा खुश नहीं थे जब आपकी नंबर 1 पोजिशन एक छोटी बहन के आने से छिनने वाली थी। धीरे-धीरे आप एक प्रोटेक्टिव भाई बने, फिर एक मेहनती, टैलेंटेड इंसान और चार खूबसूरत बच्चों के प्यारे पिता बने-माशा अल्लाह। मुझे आप पर गर्व है—उससे कहीं ज्यादा जितना मैं शब्दों में कह सकूं।”

ऋतिक रोशन व जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ ने दो दिन में ही छुआ 100 करोड़ का आंकड़ा

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ गुरुवार (14 अगस्त) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह आते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई। दो दिन के अंदर ही मूवी ने 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा छू लिया है। फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी हैं। दोनों एक्टर्स ने फिल्म की सफलता का श्रेय फैंस को दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के लिए आभार व्यक्त किया है।

ऋतिक ने इंस्टाग्राम पर अपने किरदार की तारीफ करते हुए लिखा, “कबीर की दुनिया में भले ही लड़ाइयां जीत ली जाएं, लेकिन जंग जारी रहती है। 2019 के इस किरदार ने एक अभिनेता के तौर पर मेरा उत्साह बढ़ा दिया। सिनेमाघरों में आप सभी का उत्साह और जश्न को देखकर मैं खुश हुआ। कबीर मेरे सबसे पसंदीदा ऑन-स्क्रीन किरदारों में से एक हैं। ‘वॉर 2′ और कबीर के लिए आपके प्यार के लिए धन्यवाद।”

इसी तरह एनटीआर ने लिखा, “मैं ‘वॉर 2’ के लिए आपका प्यार देख रहा हूं। मैं भी आपसे प्यार करता हूं। हमारी फिल्म, जिसे हमने बहुत जुनून के साथ बनाया है उसके लिए जनता का प्यार देखकर हैरान हूं।” एनटीआर ने इस मूवी के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म में कियारा आडवाणी, आशुतोष राणा, अनिल कपूर, वरुण बडोला, अरिस्ता मेहता भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह