न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : प्रियंका-करीना सहित इन सितारों ने दी दशहरा की शुभकामनाएं, हिना को रॉकी ने ऐसे दी जन्मदिन की बधाई

आज गुरुवार (2 अक्टूबर) को देशभर में दशहरा की धूम है। आम और खास सब लोग बुराई पर अच्छाई की जीत के इस पर्व की खुशियां...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 02 Oct 2025 2:07:21

2 News : प्रियंका-करीना सहित इन सितारों ने दी दशहरा की शुभकामनाएं, हिना को रॉकी ने ऐसे दी जन्मदिन की बधाई

आज गुरुवार (2 अक्टूबर) को देशभर में दशहरा की धूम है। आम और खास सब लोग बुराई पर अच्छाई की जीत के इस पर्व की खुशियां मना रहे हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से बॉलीवुड के सितारों ने भी फैंस को त्योहार की बधाई दी है। करीना कपूर खान ने इंस्टा स्टोरी पर दिया जलते हुए एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “हमेशा बुराई पर अच्छाई की जीत।” एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी एक खास पोस्ट शेयर की और लिखा, “अलविदा मुंबई! वापस आना हमेशा बहुत अच्छा लगता है, चाहे एक मिनट के लिए ही सही। दशहरा मनाने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं।” प्रियंक ने इंस्टा स्टोरी पर भी बधाई दी। अक्षय कुमार ने भी इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें राम और रावण की तस्वीर दिख रही है।

अक्षय ने लिखा, “आप सभी को विजयादशमी की ढेर सारी शुभकामनाएं। सच्चाई और अच्छाई की राह पर हमेशा चलते रहें। कंगना रनौत ने लिखा, “बुराई पर अच्छाई, अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की जीत के पर्व विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं।” अनुपम खेर ने एक खास तस्वीर शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, “आप सभी को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई! प्रभु राम का आशीर्वाद आप पर हमेशा बना रहे! जय श्री राम!” अंकिता लोखंडे ने वीडियो शेयर किया और लिखा, “सभी को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं। इस वीडियो में मैं आप सभी के साथ अपना हार्दिक संदेश साझा कर रही हूं…मेरे और विक्की के लिए इतना अद्भुत सहयोग देने के लिए आप सभी का धन्यवाद।

आप सभी के प्यार के साथ इन खूबसूरत त्योहारों को मनाकर मैं सचमुच बहुत धन्य महसूस कर रही हूं। मेरा नवरात्रि का उपवास बहुत ही दिव्य रहा और आज का दिन हमें एक बार फिर याद दिलाता है कि अच्छाई की हमेशा बुराई पर जीत होती है।” अदा शर्मा ने वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें वह दुर्गा माता के रूप में नजर आ रही हैं। अदा ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी दशहरा, नई फिल्म, एक झलक क्योंकि सब पूछ रहे हैं कौन सी फिल्म कर रही हो। बाकी फिल्मों की घोषणाएं जल्द ही।” रश्मिका मंदाना, सनी देओल, चित्रांगदा सिंह, ईशा देओल समेत कई स्टार्स ने भी फैंस को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

रॉकी जायसवाल ने पत्नी हिना खान के साथ तस्वीरें शेयर कर लिखा…

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस हिना खान आज गुरुवार (2 अक्टूबर) को शादी के बाद अपना पहला जन्मदिन मना रही हैं। वह 38 साल की हो गई हैं। इस खास मौके पर उनके पति रॉकी जायसवाल ने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाली पोस्ट शेयर की है। रॉकी ने हिना के साथ रोमांटिक तस्वीरों का खूबसूरत एल्बम साझा करते हुए अपनी भावनाओं का इजहार किया। रॉकी ने लिखा, “मुझे जिंदगी का असली मतलब-खुशी, प्यार, सम्मान, साथ और सुकून। ये सब हिना के साथ ही मिला। जन्मदिन मुबारक हो, मेरी जान। मेरी पत्नी, तुम्हें ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं।”

उनकी यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। फैंस कपल की बॉन्डिंग की खूब तारीफ कर रहे हैं। बता दें इनकी लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं। यह रिश्ता शुरू हुआ था हिना के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट पर। उस वक्त रॉकी शो के लाइन प्रोड्यूसर थे और धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। इस साल जून में दोनों ने शादी कर ली।

फिलहाल यह कपल कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में नजर आ रहा है। बता दें हिना ने पिछले साल खुलासा किया था कि वह ब्रेस्ट कैंसर की थर्ड स्टेज से गुजर रही थीं। इसके बाद हिना ने कई दिनों तक अपने इंस्टाग्राम पर लगातार हेल्थ अपडेट दिया। फैंस भी उनके लिए आज तक दुआ कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड