न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करीना कपूर खान की पोस्ट देख सोच में पड़े फैंस, शादी-तलाक सहित इन चीजों पर शेयर किए विचार, लिखी ये गहरी बातें

मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर खान (44) अक्सर खबरों में रहती हैं। कभी उनकी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खबर आती है तो कभी पर्सनल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 09 Feb 2025 11:07:17

करीना कपूर खान की पोस्ट देख सोच में पड़े फैंस, शादी-तलाक सहित इन चीजों पर शेयर किए विचार, लिखी ये गहरी बातें

मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर खान (44) अक्सर खबरों में रहती हैं। कभी उनकी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खबर आती है तो कभी पर्सनल लाइफ पर अपडेट मिलती है। करीना को अपने फैंस से जुड़े रहना काफी पसंद है। ऐसे में वह हमेशा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ न कुछ पोस्ट करती रहती हैं। करीना ने शनिवार (8 फरवरी) को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की, जो सबका ध्यान खींच रही है। करीना ने शादी, तलाक, एंग्जायटी और बच्चों को लेकर बात की है।

करीना के मुताबिक जब हमारे करीबियों के साथ कोई बड़ी घटना होती है, तो ये हमें विनम्र बना देती है। उन्होंने लिखा कि शादी, तलाक, चिंता, बच्चे का जन्म, किसी अपने की मौत या पैरेंटिंग जैसी चीजों को हम तब तक पूरी तरह नहीं समझ सकते, जब तक खुद इसका अनुभव न करें। जीवन में हालात को लेकर बनाए गए नियम और धारणाएं हमेशा सही नहीं होतीं। हमें लगता है कि हम सबसे समझदार हैं, लेकिन समय आने पर जीवन हमें सिखा देता है।

करीना की यह पोस्ट देखने के बाद फैंस सोच में पड़ गए हैं कि उन्होंने इतनी गंभीर बातें क्यों लिखी हैं। वे तरह-तरह के अनुमान लगा रहे हैं और जानना चाह रहे हैं कि करीना का इशारा किसकी तरफ है या फिर वह क्या कहना चाहती हैं। करीना के चाहने वालों को ऐसा भी लग रहा है कि कहीं वह किसी मुश्किल से तो नहीं गुजर रहीं।

इससे पहले करीना ने पिछले महीने उनके पति एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी। इसमें उन्होंने मीडिया से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने और उन्हें थोड़ा स्पेस देने की अपील की थी। करीना ने लिखा था कि ये उनके परिवार के लिए बहुत मुश्किल दिन था और वे अब भी इससे उबरने की कोशिश कर रहे हैं।

Kareena Kapoor Khan,actress kareena kapoor khan,kareena cryptic post,saif ali khan,kareena saif,kareena children,kareena marriage,kareena divorce

पिछले महीने करीना के पति सैफ अली खान पर घर में हुआ था हमला

बता दें, 15 जनवरी की रात सैफ पर हमला हुआ था। एक शख्स उनके घर में घुस गया और उन पर चाकू से 6 बार हमला किया। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी सर्जरी हुई। सैफ की हालत में सुधार है और उन्हें हाल ही नेटफ्लिक्स की एक इवेंट में स्पॉट किया गया था। सैफ पर जब हमला हुआ था, तब करीना घर पर ही थीं। उन्होंने सैफ को खून में तरबतर देखा था।

सैफ पर हमले के बाद मुंबई पुलिस ने करीना से पूछताछ कर उनका बयान भी लिया था। करीना ने पुलिस को बताया था कि सैफ पर हमला करने वाले आरोपी शरीफुल इस्लाम ने कोई चीज नहीं चुराई थी जबकि सामने ही गहने आदि रखे हुए थे। उल्लेखनीय है कि सैफ और करीना की शादी साल 2012 में हुई थी। उनके दो बेटे तैमूर (8) और जेह (4) हैं। सैफ-करीना काम से फुर्सत मिलते ही बच्चों के साथ घूमने निकल जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ