न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

9वीं मैरिज एनिवर्सरी पर करीना ने शेयर की फोटो, ‘गुलाबो सिताबो’ में अमिताभ की पत्नी बनीं एक्ट्रेस का निधन

करीना कपूर खान और सैफ अली खान की आज शनिवार (16 अक्टूबर) को 9वीं मैरिज एनिवर्सरी है। इस मौके पर करीना ने बीते पलों को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 16 Oct 2021 2:12:00

9वीं मैरिज एनिवर्सरी पर करीना ने शेयर की फोटो, ‘गुलाबो सिताबो’ में अमिताभ की पत्नी बनीं एक्ट्रेस का निधन

करीना कपूर खान और सैफ अली खान की आज शनिवार (16 अक्टूबर) को 9वीं मैरिज एनिवर्सरी है। इस मौके पर करीना ने बीते पलों को याद करते हुए एक बार फिर थ्रोबैक फोटो शेयर की है। इसमें उनके साथ सैफ भी नजर आ रहे हैं। फोटो बहुत क्यूट है और यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो अपलोड की है। करीना ने लिखा कि ‘एक बार ग्रीस में...वहां सूप का कटोरा था और हम थे और इसने हमारी जिंदगी बदल दी। दुनिया के सबसे हैंडसम आदमी को हैप्पी एनिवर्सरी।’ इस पोस्ट के साथ करीना ने कई दिल वाले इमोजी भी डाले हैं।

सैफ की बहन सबा ने इस अंदाज में दी बधाई

करीना की इस पोस्ट पर फैंस के साथ सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, ‘हैप्पी एनिवर्सरी एंड गॉड ब्लेस।’ करीना की बड़ी बहन करिश्मा कपूर ने लिखा, 'हमेशा के लिए फेवरेट कपल।’ सैफ की बहन सबा पटौदी ने खास अंदाज में बधाई दी है।

सबा ने इंस्टाग्राम पर सैफ-करीना की शादी के एल्बम से फोटो का कोलाज बनाकर शेयर किया है। सबा ने लिखा ‘भाई और भाभी, यह आप दोनों की तरह ही खास हो और शेयर करने के लिए कई और ब्यूटीफुल मेमोरीज हो।’ करीना-सैफ की शादी 16 अक्टूबर 2012 को हुई थी। इनके दो बेटे तैमूर और जेह हैं।

Kareena Kapoor Khan,saif ali khan,kareena saif,marriage anniversary,begam farookh jaffer,bollywood news in hindi

89 वर्षीय बेगम फर्रुख जाफर ने किया था कई फिल्मों में काम

फिल्म 'गुलाबो सिताबो' में अमिताभ बच्चन की पत्नी का रोल अदा करने वाली अभिनेत्री बेगम फर्रुख जाफर का निधन हो गया। वे 89 साल की थीं। सांस लेने में दिक्कत की वजह से उन्हें लखनऊ के सहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार शाम सात बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। शनिवार सुबह उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। उनकी दो बेटियां हैं। एक शाहीन और दूसरी वरिष्ठ पत्रकार व लेखक महरू जाफर हैं। जाफर, महरू के पास ही रहती थीं।

जाफर ने साल 1963 में करियर रेडियो में बतौर अनाउंसर शुरू किया था। उनकी पहली फिल्म साल 1981 में आई 'उमराव जान' थी। इसमें वे रेखा की मां बनी थीं। वर्ष 2004 में शाहरुख खान की 'स्वदेश' में उनकी एक्टिंग की तारीफ हुई। आमिर खान की 'पीपली लाइव', नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ‘फोटोग्राफ’ में भी उनका सराहनीय काम रहा। जाफर को इस साल 28 मार्च को फिल्मफेयर अवार्ड से नवाजा गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर