न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : करीना ने शानदार तस्वीरें शेयर कर इनाया को किया बर्थडे विश, इन्होंने की ‘12वीं फेल’ के प्रीक्वल की घोषणा

एक्ट्रेस सोहा अली खान और एक्टर कुणाल खेमू की बेटी इनाया आज रविवार (29 सितंबर) को 7 साल की हो गईं। इस मौके पर सोहा की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 29 Sep 2024 8:35:49

2 News : करीना ने शानदार तस्वीरें शेयर कर इनाया को किया बर्थडे विश, इन्होंने की ‘12वीं फेल’ के प्रीक्वल की घोषणा

एक्ट्रेस सोहा अली खान और एक्टर कुणाल खेमू की बेटी इनाया आज रविवार (29 सितंबर) को 7 साल की हो गईं। इस मौके पर सोहा की भाभी एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर अपनी भानजी को खास अंदाज में विश किया। करीना ने बहुत प्यारी-प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनके बेटे तैमूर और जेह अपनी बहन इनाया के साथ खूब मस्ती करती हुए दिख रहे हैं। करीना के इंस्टाग्राम पर शेयर की गई पहली फोटो में इनाया, जेह को हग कर रही हैं। जेह बड़ी सी स्माइल पास कर रहे हैं।

बैकग्राउंड बैलूंस से सजा हुआ है। स्टार शेप वाले बैलून पर हैप्पी बर्थडे इनाया लिखा है। दूसरी फोटो में मासूम भाई-बहन तिकड़ी मस्ती करती हुई नजर आ रही है। तीसरी और आखिरी फोटो में जेह ने इनाया का हाथ थामा हुआ है और दोनों बड़ी मासूमियत से कैमरे की ओर देख रहे हैं। करीना ने ये क्यूट फोटो शेयर करने के साथ रेड हार्ट वाली इमोजी बनाई हैं। करीना ने कैप्शन में लिखा, “खुशियां, प्यार और मस्ती। हमेशा और हमेशा बना रहे @sakpataudi @kunalkemmu.” कई सेलेब्स ने इनाया को शुभकामनाएं और बधाइयां दी हैं।

एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने इनाया की क्यूट फोटो शेयर कर लिखा, “हैप्पी बर्थडे इनाया। तुम्हें बहुत सारा प्यार, पूरा साल तुम्हारे लिए खास हो।” सोहा की बहन सबा पटौदी ने इनाया के साथ फोटो शेयर कर लिखा, “मेरी जिंदगी को जन्मदिन की बधाई, इन्नीजान। तुम्हें जन्मदिन की बहुत सारी शुभकामनाएं। बहुत सारा प्यार।” एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने लिखा, “इन्नी डार्लिंग तुमको जन्मदिन की बधाई। तुम्हें हमेशा सबसे अच्छी चीजें मिलें।”

विधु विनोद चोपड़ा को IIFA Awards में ‘12वीं फेल’ के लिए मिला बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड

अबू धाबी में शनिवार (28 सितंबर) रात IIFA Awards 2024 होस्ट किए गए। इसमें 12th Fail मूवी के लिए विधु विनोद चोपड़ा ने बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड हासिल किया। इसी इवेंट में विधु ने अपनी इस सुपरहिट मूवी की प्रीक्वल फिल्म अनाउंस कर दी। ANI के मुताबिक इस फिल्म का नाम ‘जीरो से रिस्टार्ट’ होगा। विधु ने बताया कि ये फिल्म 13 दिसम्बर को रिलीज होने वाली है। उन्होंने आगे कहा कि इस फिल्म के लिए ओरिजनल कास्ट ही लौटने वाली है।

हालांकि फिल्म की कहानी और इसके ओरिजनल फिल्म से कनेक्शन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। विधु ने पुरस्कार जीतने के बाद कहा कि मेरे लिए बाहर से आने वाली कामयाबी ज्यादा मायने नहीं रखती। मेरे लिए सबसे जरूरी चीज है कि क्या फिल्म बनाने के बाद मैं कामयाब महसूस कर रहा हूं। इसका मतलब है कि जो मैं करना चाहता था वो कर पाया या नहीं। मुझे लगता है कि ’12th फेल’ में मैं वो कर पाया।

जब उनसे पूछा गया कि क्या वे ’12th फेल’ को ऑस्कर में भेजेंगे तो उन्होंने कहा कि मैं अवार्ड वाला आदमी नहीं हूं। मुझे लगता है कि सबसे जरूरी बात, सबसे कीमती अवार्ड ये है कि फिल्म बनाने के बाद जब आप उसे देखें तो आपको लगे कि मैंने कमाल कर दिया या आप खुद से कहें कि ये काम नहीं कर रही है। उल्लेखनीय है कि बहुत कम बजट में बनी ’12th फेल’ ने पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। इसकी कहानी, डायरेक्शन और विक्रांत मैसी की एक्टिंग की सबने तारीफ की।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री