न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फिल्म में 20 साल छोटे हीरो के साथ रोमांस करेंगी करीना, साजिद ने फ्लाइट से वीडियो रिकॉर्ड कर बताई लापरवाही

एक्ट्रेस करीना कपूर खान (44) ने फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे कर लिए हैं। करीना ने साल 2000 में अभिषेक बच्चन के साथ ‘रिफ्यूजी’...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 17 Jul 2025 2:54:49

2 News : फिल्म में 20 साल छोटे हीरो के साथ रोमांस करेंगी करीना, साजिद ने फ्लाइट से वीडियो रिकॉर्ड कर बताई लापरवाही

एक्ट्रेस करीना कपूर खान (44) ने फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे कर लिए हैं। करीना ने साल 2000 में अभिषेक बच्चन के साथ ‘रिफ्यूजी’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह तब से कई सुपरहिट और लोकप्रिय फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी का लोहा मनवा चुकी हैं। करीना की शादी एक्टर सैफ अली खान से हुई हैं और उनके दो बेटे तैमूर और जेह हैं। करीना हाल ही में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाकर लौटी हैं। एक्ट्रेस ने फैंस के साथ वेकेशन की फोटोज शेयर की थी। करीना ने शादी के बाद कुछ समय के लिए एक्टिंग से ब्रेक लिया था, लेकिन अब वह फिल्मों में एक्टिव हैं।

बताया जा रहा है कि अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट में करीना अपने से छोटे स्टार के साथ रोमांस करती नजर आ सकती हैं। इस फिल्म में करीना एक भूत की भूमिका निभाते दिख सकती हैं। करीना की ये कहानी हुसैन दलाल ने लिखी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक करीना को भूत के रोल में दिखाने वाली ये अनोखी कहानी भूत वाली फिल्मों के लिए एक नया मुकाम बनाएगी। यह एक मजेदार और अलग तरह की कहानी होगी और करीना इसके लिए परफेक्ट हैं। फिल्म को हुसैन ने लिखा है। वे कई प्रोजेक्ट्स पर डायरेक्टर अयान मुखर्जी के साथ काम कर चुके हैं।

हुसैन ‘ब्रह्मास्त्र’ के पहले पार्ट के राइटर भी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में करीना अपने से काफी छोटे उम्र के एक्टर, जो अपने ट्वंटीज में हैं, के साथ रोमांस करेंगी। यानी दोनों में करीब 20 साल का अंतर होगा। हालांकि अभी तक फिल्म और कास्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई। करीना पिछले साल ‘क्रू’ और ‘सिंघम अगेन’ मूवी में नजर आई थीं। ‘क्रू’ में करीना के साथ तब्बू और कृति सेनन थीं। फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। ‘सिंघम अगेन’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी-खासी कमाई की थी। अब करीना डायरेक्टर मेघना गुलजार के साथ काम कर रही हैं और उनकी अगली फिल्म ‘दायरा’ है। यह एक क्राइम-ड्रामा थ्रिलर फिल्म है।

साजिद और उनके दिवंगत भाई वाजिद खान ने कई फिल्मों में दिया है सुपरहिट संगीत

12 जून को अहमदाबाद से यूके के लिए फ्लाइट उड़ी थी और कुछ ही मिनटों में क्रैश कर गई थी। इस दौरान फ्लाइट में बैठे 241 यात्रियों की जान चली गई थी सिर्फ एक व्यक्ति जिंदा बचा था। इस क्रैश का एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसे देख लोगों को रौंगटे खड़े हो गए। इस बीच मशहूर कंपोजर साजिद खान ने एक वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। साजिद ने एयर इंडिया की लापरवाही के बारे में बताया है।

फ्लाइट जब आधे रास्ते में थी तो करीब 4 बार ऐसा हुआ कि फ्लाइट का पावरकट हुआ। इस दौरान फ्लाइट में बैठे सभी लोग काफी डरे हुए थे। साजिद ने वीडियो शूट किया और कहा कि प्रार्थना करिए हमारे लिए। साजिद इसमें बोल रहे हैं, “इतना बड़ा कांड हो गया एयर इंडिया का और अभी हम फिर एयर इंडिया की फ्लाइट में दुबई से बैठे हैं। ये देखो सबलोग परेशान हैं, डेढ़ घंटा हो गया है और 4 बार लाइट चली गई है। कोई जवाब नहीं दे रहा और सब लोग काफी हल्के में ले रहे हैं।

सब हंस रहे हैं मजे ले रहे हैं, लेकिन ये एक सीरियस मामला है, बच्चे पीछे बैठे हैं घबरा रहे हैं, कांप रहे हैं। पता नहीं ये अच्छा है या बुरा लेकिन इंशाल्लाह हम सही से घर पहुंचेंगे।” वीडियो के साथ साजिद ने कैप्शन में लिखा, “डरने की नहीं, दुआओं की जरूरत है, लेकिन आजकल उड़ान भरना संभव नहीं है। मिस्टर महाराजा (एयर इंडिया) अपना ध्यान रखने का समय आ गया है। मैंने एयर इंडिया को सहयोग भेजा है। उम्मीद है कि आपको यह जरूरी लगेगा।” बता दें साजिद ने अपने भाई वाजिद के साथ कई सुपरहिट फिल्मों में संगीत दिया है। वाजिद अब इस दुनिया में नहीं हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी