न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करीना ने किया सूर्य नमस्कार तो…, स्वरा भास्कर जल्द बनेंगी मां, आम्रपाली ने की निरहुआ के भाई से शादी!

एक्टर सैफ अली खान की पत्नी एक्ट्रेस करीना कपूर खान फिटनेस के लिए मशहूर हैं। करीना के दो बेटे तैमूर और जहांगीर हैं। दोनों बच्चों के जन्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 25 Nov 2021 6:47:01

करीना ने किया सूर्य नमस्कार तो…, स्वरा भास्कर जल्द बनेंगी मां, आम्रपाली ने की निरहुआ के भाई से शादी!

एक्टर सैफ अली खान की पत्नी एक्ट्रेस करीना कपूर खान फिटनेस के लिए मशहूर हैं। करीना के दो बेटे तैमूर और जहांगीर हैं। दोनों बच्चों के जन्म के बाद करीना ने जिस तरह वेट लूज किया वो प्रशंसनीय है। करीना फिट रहने के लिए योग का सहारा लेती हैं। अब करीना ने अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर सूर्य नमस्कार करते हुए वीडियो शेयर किया है। करीना ने इस वीडियो के जरिए बताया कि उन्होंने 108 बार सूर्य नमस्कार किया है। अब इसके बाद वे पंपकिन पाई खाने के लिए तैयार हैं। करीना के इस रील वीडियो को फैंस ने काफी पसंद किया।

वे करीना से फिटनेस मोटिवेशन लेते नजर आए। हालांकि कुछ यूजर्स ऐसे भी थे जो धर्म के नाम पर करीना को ट्रोल करने लगे। एक शख्स ने लिखा-मुस्लिम में योग करना गुनाह है। मत करो खुले में। वरना कोई मौलवी फतवा निकाल देगा। एक ने 108 सूर्य नमस्कार करने के दावे पर सवाल उठाए। लिखा कि भगवान जाने 3 किए या... एक यूजर लिखता है-पर ये तो गलत कर रही हो। उल्लेखनीय है कि करीना पिछले दिनों पति और दोनों बेटों संग पटौदी पैलेस में शॉर्ट ट्रिप पर गई थीं। उन्होंने फोटो शेयर की थी।

स्वरा भास्कर ने बच्चा गोद लेने के लिए किया अप्लाई

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर कभी बयानबाजी तो कभी बोल्डनेस के कारण आलोचकों के निशाने पर रहती हैं। बीते दिनों उन्हें अनाथ बच्चों के साथ दिवाली का जश्न मनाते देखा गया था। अब खबर है कि स्वरा बच्चा गोद लेने की प्लानिंग कर रही हैं। मिड डे के साथ एक इंटरव्यू में स्वरा ने बताया कि मुझे हमेशा से ही परिवार और बच्चे की ख्वाहिश थी। मुझे लगता है कि गोद लेना एक ऐसा रास्ता है, जिससे मैं अपने इस सपने को पूरा कर सकती हूं। यह फैसला लेने से पहले मैंने ऐसे कई दंपतियों से मुलाकात की, जिन्होंने बच्चा गोद लिया है।

मैंने उनसे बातचीत की और उनके अनुभव पर विचार किया। मेरे परिवारवाले इस फैसले में साथ हैं और मुझे सपोर्ट कर रहे हैं। मैंने अडॉप्शन के लिए अप्लाई कर दिया है। जानती हूं कि लंबी प्रक्रिया होने के कारण मुझे थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है, लेकिन अब मां बनने के लिए मुझसे और इंतजार नहीं हो रहा। उल्लेखनीय है कि रवीना टंडन, सुष्मिता सेन और सनी लियोनी ने भी बच्चे गोद लिए हैं। स्वरा राइटर हिमांशु शर्मा के साथ पांच साल तक रिलेशनशिप में थीं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है आम्रपाली दुबे का वीडियो

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। फिल्मों में आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आती है। दोनों की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती हैं। अब आम्रपाली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें आम्रपाली, निरहुआ के बजाय उनके छोटे भाई प्रवेशलाल यादव की दुल्हनिया बनी हुई हैं। यह वीडियो किसी और ने नहीं बल्कि खुद आम्रपाली ने शेयर किया है।

वे खूबसूरत से लहंगे में नजर आ रही हैं। आम्रपाली शादी के लिए बने एक स्टेज पर दूल्हे के साथ बैठी हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ रोमांस कर रहे हैं। इस दौरान दोनों एक-दूजे की आंखों में खोए हुए हैं। बैकग्राउंड पर ‘दिन शगना दा’ गाना बज रहा है जिस पर दोनों कोजी डांस कर रहे हैं। हकीकत ये है कि ये वीडियो आम्रपाली की अपकमिंग फिल्म 'साजन' का है। इसमें आम्रपाली, प्रवेशलाल के साथ नजर आ रही हैं। आम्रपाली ने कैप्शन में साजन लिखा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर